- Home
- /
- मनपा के वाहन अब पुलिस पंप से...
मनपा के वाहन अब पुलिस पंप से भरवाएंगे पेट्रोल-डीजल

डिजिटल डेस्क, अमरावती। मनपा के वाहनों को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति के लिए नया करार किया गया है। अब मनपा के विविध विभागों में कार्यरत वाहनों को पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप से इंधन की आपूर्ति होगी। इस तरह की जानकारी निगमायुक्त डॉ. प्रवीण आष्टीकर ने दी है। अब तक निजी पंपों से इंधन आपूर्ति के करार मनपा द्वारा किए गए थे। किंतु निजी पेट्राेल पंप द्वारा बकाया बिलों की वसूली के लिए किसी भी समय पेट्रोल की आपूर्ति बंद की जाती है। सोमवार से निजी पंप धारक ने मनपा के वाहनों को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति करना बंद कर दिया था। जिसके चलते मनपा ने अब पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति करनेवाला ठेकेदार बदलने का निर्णय लिया। इस कारण मनपा के स्वच्छता विभाग, अतिक्रमण विभाग, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत वाहनों की इंधन आपूर्ति बंद रहने से संबंधित विभागों में कार्यरत वाहनों की पहिए थम गए हैं। इस कारण मनपा को कुछ काम लंबित करने पड़े। जिस पर अब पुराने सभी निजी पंपों की सेवा समाप्त कर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप से इंधन की आपूर्ति का नया करार मनपा के स्तर पर किया जा रहा है।
Created On :   1 Sept 2022 3:02 PM IST