- Home
- /
- नक्शा मंजूरी से मनपा ने कमाया 100...
नक्शा मंजूरी से मनपा ने कमाया 100 करोड़

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोविडकाल में पिछले वर्ष घरों के निर्माण क्षेत्र में मंदी छाई रही। महानगरपालिका के आमदनी पर भी प्रतिकूल असर पड़ा। नक्शा मंजूरी से साल भर में केवल 56 करोड़ रुपए की आय हुई थी, लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण कम होने और निर्माणकार्य के गति पकड़ने से अब तक आय में दोगुना वृद्धि हुई है। मनपा के नगर रचना विभाग ने नक्शा मंजूरी से अगस्त तक 100 करोड़ राजस्व की कमाई की है।
बजट में 86 करोड़ का लक्ष्य
गत वर्ष नक्शा मंजूरी से प्राप्त आवक को ध्यान में रखते हुए चालू वर्ष के बजट में 86 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था। कोविड का प्रकोप कम होने पर नागरिकों की आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। नए घरों के निर्माणकार्य को गति मिलने से नगर रचना विभाग में नक्शा मंजूरी की फाइलें आने लगी हैं। 5 महीने में लक्ष्य से ज्यादा आवक हुई है। शेष 7 महीने में वित्तीय वर्ष के अंत तक 219 करोड़ का नया टार्गेट लेकर काम करने के स्थायी समिति सभापति प्रकाश भोयर ने नगर रचना विभाग को निर्देश दिए हैं।
Created On :   28 Aug 2021 6:35 PM IST