बकाया संपत्ति कर को लेकर मनपा ने छेड़ा जब्ती अभियान

Municipality launched confiscation campaign regarding outstanding property tax
बकाया संपत्ति कर को लेकर मनपा ने छेड़ा जब्ती अभियान
अमरावती बकाया संपत्ति कर को लेकर मनपा ने छेड़ा जब्ती अभियान

डिजिटल डेस्क, अमरावती। मनपा आयुक्त डॉ. प्रवीण आष्टीकर के निर्देश पर मध्य जोन क्रमांक 2 के कर वसूली वार्ड में बकाया संपत्ति कर धारकों से वसूली के लिए सहायक आयुक्त नरेंद्र वानखडे के मार्गदर्शन में जब्ती वसूली अभियान चलाया गया।  वार्ड क्रं. 23 जवाहरलाल गगलानी मार्केट से मुतर्जा शाकीर अली सैफी, सतलाम लखानी सहित एक अन्य व एक अन्य से 1 लाख 8 हजार 422 रुपए कर वसूल किया गया। इसी तरह वार्ड नं 25, 34, 23, 62 के संपत्ति धारक सुखदेव तरडेजा, राजू गुप्ता, रामलाल खत्री आदि के यहां भेंट देकर उन्हें तत्काल कर अदा करने की हिदायत दी गई। यह वसूली व जब्ती अभियान शहर मंे हर दिन चल रहा है। इस अभियान में निरीक्षक अशोक बारांगोले, लिपीक वि.टी. मार्वे, स्वप्नील रामसे, सूजर चावरे, रोशन चव्हाण, अशोक ढोके, विक्की पाल, फैयाज खान, विष्णु लांडे, विलास गुजर व सहायक क्षेत्रीय अधिकारी शामिल हुए थे। 

Created On :   17 March 2022 3:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story