- Home
- /
- मनपा ने प्रभाग में एक बेंच लगाने...
मनपा ने प्रभाग में एक बेंच लगाने पर खर्च किए 8 हजार रुपए

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बस्ती में बेंच लगाने के लिए भले ही नागरिकों को कोई कीमत नहीं चुकानी पड़ी, लेकिन उसकी खरीदी गाहे-बगाहे आपकी जेब से वसूले गए टैक्स के पैसों से की गई है। कीमत भी कम नहीं है। एक बेंच पर 8 हजार से ज्यादा रकम खर्च किए गए हैं। साल 2017 से 2020 तक तीन साल में मनपा ने 15.76 लाख रुपए खर्च कर 193 बेंच खरीदी हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट अभय कोलारकर ने सूचना का अधिकार अंतर्गत मांगी जानकारी में यह बात सामने आई है।
बेवजह पड़े रहते हैं
शहर की बस्तियों में जगह-जगह बेंच लगाए गए हैं। बस्ती के नागरिकों को बैठने के लिए यह सुविधा की गई है। बेंच की खरीदी पर हर वर्ष लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं। जनता की जेब से वसूला गया टैक्स का पैसा इसकी खरीदी पर खर्च किया जाता है। जनप्रतिनिधि अपने विश्वास के लोगों को खुश करने के लिए बेंच पर आम जनता का पैसा खर्च करते हैं। जहां आवश्यकता है, वहां खर्च करना समझ में आता है। कई बार जहां आवश्यकता नहीं है, वहां बेंच बेवजह पड़े रहते हैं।
नगरसेवक की मर्जी पर निर्भर
मनपा द्वारा खरीदे गए बेंच वहीं लगाए जाते हैं, जहां नगरसेवक लगाने के निर्देश देते हैं। आम नागरिकों के पैसे से खरीदी गई बेंच लगाने में नगरसेवक की मर्जी चलती है। बेंच की जगह नगरसेवक की मर्जी से निर्धारित की जाती है। आरटीआई में बेंच लगाने के नियम के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में यह जानकारी सामने आई है।
Created On :   4 Dec 2021 3:48 PM IST