मामूली विवाद में साथी मजदूर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Murder of fellow laborer in minor dispute, accused arrested
मामूली विवाद में साथी मजदूर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
नागपुर मामूली विवाद में साथी मजदूर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  मामूली विवाद में साथी मजदूर को मौत के घाट उतार दिया गया। जरीपटका थाने में प्रकरण दर्ज आरोपी मजदूर को गिरफ्तार किया गया है। मृतक मजदूर तिलक चौहान (40), कस्तूरबा नगर निवासी है। आरोपी महादेव सोनुले (63), बाबादीपसिंह नगर निवासी है। बेजनबाग में चंदन मेश्राम के मकान का काम जारी है। उसे स्लैब पर कैरी बनानी थी। ताकि स्लैब पर पानी रोका जा सके। चंदन ने सोमवार को सुबह खोब्रागड़े चौक स्थित ठीये से तिलक और महादेव को लाया।

काम के दौरान इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं हो गई। दोपहर में नाश्ता करने के लिए चंदन ने उन्हें सौ-सौ रुपए दिए। इन पैसों से दोनों शराब पीकर आए। हालांकि दोनों एक-दूसरे को नहीं जानते थे। करीब 3-4 बजे के दौरान फिर दोनों के बीच काम को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान महादेव ने लकड़ी से तिलक का सिर फोड़ दिया। तिलक को जख्मी हालत में चंदन  अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह बात महादेव को पता नहीं थी। वह अपनी मजदूरी लेने मौके पर ही बैठा रहा। मेयो अस्पताल से सूचना मिलते ही वरिष्ठ निरीक्षक संतोष बकाल मौके पर पहुंचे और हत्या का मामला दर्ज कर महादेव को गिरफ्तार कर लिया।

Created On :   24 May 2022 6:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story