संपत्ति को लेकर हुए विवाद में मध्यस्थता करने वाले की हत्या

Murder of mediator in property dispute
संपत्ति को लेकर हुए विवाद में मध्यस्थता करने वाले की हत्या
संपत्ति को लेकर हुए विवाद में मध्यस्थता करने वाले की हत्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वाठोड़ा थानांतर्गत हुई हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों में राजू सोनीलाल सिंदुरिया (45) बिड़गांव, आकाश चिंतामण मेश्राम (30), एक अन्य और एक नाबालिग है। उन्हें गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी राजू और भोला राणे (33) बिड़गांव झोपड़पट्टी निवासी रिश्ते में साढ़ू भाई हैं। कुछ महीने पहले उनकी सास का देहांत हुआ है। सास मनपा में सफाईकर्मी थी, जिससे अनुकंपा के आधार पर सास की ड्यूटी पर भोला और राजू अपना अधिकार जता रहे थे। इस बात को लेकर दोनों बहनें और साढ़ू में विवाद जारी था। नौकरी के अलावा चल-अचल संपत्ति को भी लेकर विवाद था।

घर पर किया हमला
मंगलवार की रात 8 से 9 बजे के दौरान राजू और भोला में विवाद हुआ, जिसमें उनका मामा ससुर राजेश यादव (48) ने मध्यस्थता की। इससे तैश में आकर राजू ने अपने साथियों की मदद से तलवार और लकड़ी के डंडे से भोला के घर में हमला बोल दिया। घर के सामान की तोड़फोड़ की और राजेश की हत्या कर दी। घटना में भोला भी मामूली रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें बुधवार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। 

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले पति समेत 4 पर प्रकरण दर्ज
महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में पति समेत परिवार के 4 सदस्यों के खिलाफ बुधवार को सक्करदरा थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है। बड़ा ताजबाग सिंधीबन कालोनी निवासी नसरीन मोहम्मद इरफान (32) थी। वह दो बच्चों की मां थी। घरेलू कारणों को लेकर उसका पति मोहम्मद इरफान (33) अब्दुल आरिफ शाहरूख अब्दुल जब्बार (29), मोहम्मद अजहर अब्दुल जब्बार (25) और तनवीर अंजुम अब्दुल जब्बार (27) से अक्सर विवाद होता था। घटना के दिन 3 मई 2021 को बच्चों को लेकर नसरीन का ननद तनवीर से विवाद हुआ था। इसके बाद पति ने उसकी पिटाई की थी। इससे तैश में आकर नसरीन ने उसी दिन सीलिंग फैन से चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली, िजससे उसकी मौत हो गई। प्रकरण को आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज िकया गया था। जांच के दौरान नसरीन की मौत के लिए उक्त लोग जिम्मेदार हाेने का खुलासा हुआ। उसके बाद नसरीन के पिता मोहम्मद जास साहेबराव अली (48) चंद्रपुर निवासी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज िकया गया है।

युवक ने फांसी लगाई
एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम वैभव लक्ष्मण जारोंडे (26) है। उसने फांसी क्यों लगाई, इस बारे में अजनी पुलिस जांच कर रही है। रामटेके नगर, गली नं. 4, नागपुर निवासी वैभव ने गत 29 जून को शाम करीब 7 बजे घर के सीलिंग पंखे में नायलॉन की रस्सी बांधकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज िदया। अाकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। 
 

Created On :   1 July 2021 7:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story