उज्जैन में एक मुस्लिम व्यक्ति को 'जय श्री राम' बोलने के लिए मजबूर किया गया, दो गिरफ्तार

Muslim man forced to chant Jai Shri Ram in MPs Ujjain, 2 held
उज्जैन में एक मुस्लिम व्यक्ति को 'जय श्री राम' बोलने के लिए मजबूर किया गया, दो गिरफ्तार
Video उज्जैन में एक मुस्लिम व्यक्ति को 'जय श्री राम' बोलने के लिए मजबूर किया गया, दो गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक मुस्लिम व्यक्ति को "जय श्री राम" बोलने के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दो लोगों को मुस्लिम व्यक्ति को "जय श्री राम" कहने के लिए मजबूर करते देखा जा सकता है। ये घटना उज्जैन से 60 किलोमीटर दूर महिदपुर तहसील के पिपलिया धुमा फंटे की है। जिस व्यक्ति के साथ ये घटना हुई, उसका नाम अब्दु रशीद है।

 

 

मुस्लिम व्यक्ति ने मजबूर होकर लागाय नारा
शुरुआत में, मुस्लिम व्यक्ति ने जय श्री राम बोलने से इनकार किया। तो उन लोगों ने उससे पूछा कि नारे से उसे क्या समस्या है? काफी मजबूर किए जाने के बाद मुस्लिम व्यक्ति ने अंततः "जय श्री राम" कहा। इसके बाद युवकों ने उससे कहा कि तूने हमारे गांव में घुसने की हिम्मत कैसे की।

क्या कहा उज्जैन पुलिस ने?
इस मामले को लेकर उज्जैन पुलिस ने कहा है कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी सतेंद्र कुमार शुक्ल् ने कहा कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

Created On :   29 Aug 2021 9:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story