- Dainik Bhaskar Hindi
- State
- Muslim youth worship Ganesha, Children likes Sweet modak
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र : यहां दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, मुस्लिम युवाओं ने बैठाए गणपति बप्पा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गणपति उत्सव की हर तरफ धूम है। गुरुवार दिनभर बप्पा के युवा भक्त उनकी सेवा में जुटे रहे। भगवान गणेश की मूर्तियां पंडालों में स्थापित की गई। युवा गाजे बाजे के साथ नाचते हुए बप्पा के रंग में लीन दिखे। इस मौके पर कमाल चौंक पर ऐसा मुस्लिम परिवार दिखा, जो बप्पा की मूर्ती लेकर जा रहा था। तस्वीर को देखते ही देश की गंगा जमुनी तहजीब झलकने लगी। इस दौरान कई लोगों ने घरघुती मूर्तियां खरीदी। बप्पा तो घर घर में विराज चुके हैं।
बप्पा के साथ बच्चों को भी पसंद है मोदक, महिलाएं तैयार कर रही पकवान
गणपति उत्सव की तैयारी करने में हर व्यक्ति लगा हुआ है जहां युवा ने इको फ्रेंडली गणपति स्थापित किए है वहीं महिलाएं गणपति के लिए पकवान बना रही है। इस बार महिलाओं द्वारा गणपति के भोग के लिए अलग-अलग फ्लेवर्स के मोदक बनाए जा रहे है। जिस तरह बच्चों की पंसद को ध्यान में रखते हुए पकवान बनाए जाते है उसी तरह गणपति बप्पा के लिए डिफरेंट फ्लेवर्स के मोदक बनाए जा रहे है। हर कोई अपने अनुसार बप्पा को खुश कर रहा है। शहर में गणपति उत्सव में भोग के लिए पकवान बनाए जा रहे है। मोदक के अलावा लड्डू,गुजिया और अन्य पकवान भी बनाए जा रहे है। साथ ही मार्केट में खोये से लेकर बेसन, मेवा, चॉकलेट और यहां तक की बॉर्नविटा से बने मोदक भी बाजार में मौजूद हैं। बड़ों के साथ ही बच्चों को भी ध्यान में रखकर मोदक तैयार किए जा रहे हैं।
बच्चों की डिमांड बोर्नवीटा और चॉकलेट मोदक
मोनाली तिवारी के मुताबिक बच्चों की ऑल टाइम फेवरेट चॉकलेट की स्टफिंग के मोदक भी बनाए जा रहे है। साथ ही बॉर्नवीटा मोदक की भी डिमांड है। गणपति बप्पा को खुश करने के साथ ही बच्चे अपना सेजा भी कर रहे है। साथ मेरे बच्चे ने स्कूल में बैठै गणपति के लिए चॉकलेट और बॉर्नवीटा मोदक बनवाए है। फ्रेंन्ड्स को खुश करने के लिए मम्मी से स्पेशल डिमांड की जा रही है। साथ ही टीचर्स के लिए खोया और कोकोनेट के मोदक बनावाए है। बप्पा से ज्यादा बच्चो की डिमांड ज्यादा होती है। बच्चों की डिमांड पर विभिन्न फ्लेवर्स के मोदक तैयार किए है।
10 दिन अलग-अलग भोग
श्वेता नामदेव ने बताया कि गणपति बप्पा के लिए 10 दिन तक अलग-अलग भोग बनाते है। ताकि उन्हे डेली डिफरेंट व्हेरायटी खाने को मिलें। इससे फैमिली मेम्बर्स भी खुश रहते है बप्पा के साथ उन्हें भी नई नई व्हेरायटी के व्यंजन खाने को मिलते है। 10 दिन का चार्ट पहले ही प्रिपेयर कर लेती हंू। घर में सभी को नारियाल की बर्फी बहुत पसंद है। साथ ही सभी अपने फ्रेन्ड्स के लिए भी नारियल की बर्फी भी ले जाते है। वैसे भी कहते है कि प्रसाद िजतने ज्यादा लोगो को मिले अच्छा होता है इसलिए प्रसाद बनाते समय खुश होकर और दिल से बनाती हंू ताकि सभी को आनंद मिले। गणपति बप्पा का इंतजार हर वर्ष करते है। इस उत्सव में बहुत मजा आता है।
क्लोजिंग बेल: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 180 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (16 मई 2022, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 180.22 अंक यानी कि 0.34% ऊपर 52,973.84 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 60.10 अंक या 0.38% ऊपर 15,842.30 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि कल एलआईसी के सूचीबद्ध होने के पूर्व निफ्टी आज 16000 के स्तर को पुनः प्राप्त करने में असफल रहा। बैंक निफ्टी 1.44% की बढ़त के साथ 33597.60 के स्तर पर बंद हुआ।
क्षेत्र विशेष में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियलिटी एवं ऑटो में तेजी में 2-3 % का योगदान दिया। निफ्टी आईटी तथा एफएमसीजी में क्रमशः 0.75 % एवं 0.35 % की हानि रही। निफ्टी के शेयरों में आयशर मोटर,अपोलो हॉस्पिटल तथा यूपीएल में सर्वाधिक लाभ रहा।अल्ट्राटेक सीमेंट, श्री सीमेंट, एशियन पेंट में प्रमुख गिरावट देखी गयी।
तकनीकी रूप से, साप्ताहिक चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाने के बाद यह आज निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर डोजी कैंडलस्टिक बनाया है जो ट्रेडर के मन में बाजार के रुख को ले कर असमंजस को दर्शाता है। साथ ही निफ्टी फॉलिंग ट्रेंडलाइन पर रेसिस्टेन्स का सामना कर रहा है तथा इन स्तरों पर लाभ ले लेने की प्रवृति दर्शा रहा है।
फिबोनाकी रेट्रेंचमेंट का सपोर्ट 15650 पर है।यह ट्रेडर के लिए लघु अवधि में खरीदी का अवसर बन सकता है यदि 15650 का स्तर नही टूटता है। आवरली चार्ट पर मिडिल बोलिंगर बैंड पर सपोर्ट है, इसके कारण एक तेजी की चाल बन सकती है। स्टॉक विशेष एक्शन आने वाले दिनों में मार्केट में अधिक प्रभावी रहेगा। डेरीवेटिव में कॉल पर सर्वाधिक ओपन इंटरेस्ट 16000 पर तथा उसके बाद 16200 पर है।
पुट में सबसे अधिक ओपन इंटरेस्ट 15500 निफ्टी पर है।
इंडिया विक्स 24.53 पर 4.43% की बढ़त के साथ बंद हुआ जो साप्ताहिक एक्सपायरी तक तीव्र उतार चढ़ाव का संकेत देता है।बैंक निफ्टी का सपोर्ट 32600 तथा रेसिस्टेन्स 34500 है।
बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 78.13 अंक तेजी के साथ 52,872 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 14 अंक की बढ़त के साथ 15,796 के स्तर पर खुला था।
सुमीत बगड़िया
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: भोपाल में बीजेपी और कांग्रेस दोनों दफ्तरों में विराजे गणेशजी
दैनिक भास्कर हिंदी: 1600 साल पुराने गणपति मठ में विराजे विघ्नहर्ता, 972 साल से निभाई जा रही परंपरा
दैनिक भास्कर हिंदी: बप्पा से मेघा बरसाओ की प्रार्थना, घर घर विराजे प्रथम पूज्य, नहीं हुई वर्षा तो बिगड़ेंगे हालात
दैनिक भास्कर हिंदी: सेलेब्स के घर विराजमान हुए गणपति बप्पा, तस्वीरों में देखें
दैनिक भास्कर हिंदी: गड़चिरोली के 232 गांवों में एक गांव एक गणपति, जिले में 2 हजार 611 जगह गणेश स्थापना