- Home
- /
- मेरा एक दिन मेरे किसानों के...
मेरा एक दिन मेरे किसानों के लिए’उपक्रम ,जिलाधिकारी ने गांवों में पहुंचकर साधा संवाद

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। किसानों की समस्या को जानकर उनके निराकरण के उपाय किए जाने के उद्देश्य से राज्य शासन ने संपूर्ण राज्य में ‘मेरा एक दिन मेरे किसानों के लिए’ यह उपक्रम चलाया है। इस उपक्रम के तहत जिलाधिकारी नयना गुंडे ने आमगांव तहसील के बोरकन्हार गांव में जाकर यहां किसानों के साथ संवाद साधकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
जिनमें फसल कर्ज, विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति, शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में आनेवाली बाधाओं के विषय में जानकारी ली। इस समय जिलाधिकारी के साथ अधीक्षक जिला कृषि अधिकारी हिंदुराव चव्हाण, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सैय्यद अली प्रमुखता से उपस्थित थे। अधिक्षक कृषि अधिकारी चव्हाण ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। वहीं डाॅ.सैय्यद अली ने कृषि विषयक तकनीकी मार्गदर्शन किया। इस दौरे के दौरान जिलाधिकारी ने आमगांव तहसील के पदमपुर में भेंट दी एवं कृषि विभाग की प्रधानमंत्री सुक्ष्म अन्न प्रक्रिया योजना के अंतर्गत महिला किसान, ममता ब्राम्हणकर द्वारा शुरू किए गए दुग्ध प्रक्रिया उद्योग का निरीक्षण िकया। साथ ही कृषि विभाग के माध्यम से बनाए गए वनराई बांध का निरीक्षण किया। इस अवसर पर महिला एवं पुरुष किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Created On : 26 Nov 2022 11:26 AM