नदी महोत्सव की शुरुआत वर्धा में 2 अक्टूबर से होगी

Nadi Mahotsav will start in Wardha from October 2
नदी महोत्सव की शुरुआत वर्धा में 2 अक्टूबर से होगी
मुनगंटीवार ने कहा नदी महोत्सव की शुरुआत वर्धा में 2 अक्टूबर से होगी

 डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश की आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य की 75 नदियों को पुनर्जीवित किया जाएगा। राज्य सरकार का सांस्कृतिक कार्य विभाग नदी संवर्धन के लिए पहल करेगा। नदियों को पुनर्जीवित करने के बारे में जनजागरण करने के लिए ‘नदी महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा। नदी महोत्सव की शुरुआत महात्मा गांधी जयंती के मौके पर वर्धा में 2 अक्टूबर से होगी। सोमवार को प्रदेश के सांस्कृतिक कार्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने यह जानकारी दी। मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुनगंटीवार ने कहा कि राज्य के 75 नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए जलपुरुष के रूप में परचित डॉ. राजेंद्र सिंह की मदद ली जाएगी। सांस्कृतिक कार्य विभाग के माध्यम से 75 नदियों के लिए प्रत्येक जिलों में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। मुनगंटीवार ने कहा कि राज्य सरकार के राष्ट्रनेता से राष्ट्रपिता सेवा पखवाड़े का समापन वर्धा में होगा। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्योग मंत्री नारायण राणे, भाजपा विधायक पंकज भोयर सहित दूसरे स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इस बीच मुनगंटीवार ने कहा कि 2 अक्टूबर को वर्धा के सेवाग्राम से ही सरकारी कार्यालयों में फोन पर हैलो के बजाय वंदे मातरम् बोलने के अभियान की शुरुआत होगी। 
 

Created On :   19 Sept 2022 9:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story