नागपुर : 2 अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत

Nagpur: 2 killed in 2 separate incidents.
नागपुर : 2 अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत
नागपुर : 2 अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। कलमना थानांतर्गत मजदूर ने फांसी लगा ली। वहीं वाड़ी में व्यक्ति की  जहर गटकने से मौत हो गई। संबंधित थानों में आकस्मिक मृत्यु के प्रकरण दर्ज किए गए हैं।  

लेनदार परेशान कर रहे थे, कर ली खुदकुशी
जानकारी के अनुसार मिनीमाता नगर निवासी लोकेश पतिराम पाेरकड़े (29) मूलत गोंदिया जिले के रावनवाड़ी का निवासी था। वर्तमान में वह कापसी, महालगांव स्थित हल्दीराम कंपनी में मजदूरी करता था। वह अविवाहित था। लॉकडाउन के दौरान काम बंद होने से लोकेश ने कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था। लेनदार उसे परेशान कर रहे थे। इससे त्रस्त होकर उसने ज्यादा शराब पीना भी शुरू कर दिया था। रविवार को सुबह  11 बजे के करीब लोकेश ने छत में लगे लोहे के एंगल को दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। सहायक उप-निरीक्षक पांडे ने आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज िकया। 

घर में ही जहरीली दवा पी ली, उपचार के दौरान मौत
वाड़ी थानांतर्गत खड़गांव रोड स्थित सोनबा नगर निवासी आशीष हेमराज मेश्राम (28) ने 7 अप्रैल को दोपहर 1 बजे िकसी कारण के चलते जहरीली दवा का सेवन कर लिया। हालत खराब होने पर परिजनों ने पहले दो निजी अस्पतालों में और बाद में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार की सुबह उपचार के दौरान आशीष की मौत हो गई। प्रकरण दर्ज िकया गया है। जांच जारी है।

  


 

Created On :   12 April 2021 2:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story