नागपुर : फिर 4 उड़ानें रद्द, यात्री  हो रहे परेशान

Nagpur: 4 flights canceled again, passengers are getting worried
नागपुर : फिर 4 उड़ानें रद्द, यात्री  हो रहे परेशान
नागपुर : फिर 4 उड़ानें रद्द, यात्री  हो रहे परेशान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर गुरुवार 29 अप्रैल को 4 विमान नहीं आए। विमानतल प्रशासन ने बताया कि ये चार उड़ानें रद्द कर दी गईं। गुरुवार सुबह 7.25 बजे मुंबई से आनेवाली गो-एयर की उड़ान संख्या जी-8 2601, सुबह 10.20 बजे मुंबई से आनेवाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-ई 932, सुबह 11.05 बजे पुणे से आने वाली गो-एयर की उड़ान संख्या जी-8 283 व रात 11.50 बजे मुंबई से आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-ई 936 रद्द होने की सूचना दी गई है। विमान की उड़ानें रद्द करने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Created On :   30 April 2021 4:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story