- Home
- /
- नागपुर : 45 प्लस को आज एक ही...
नागपुर : 45 प्लस को आज एक ही केन्द्र पर मिलेगी वैक्सीन
डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में मंगलवार को केवल एक ही केंद्र स्व. प्रभाकरराव दटके महल रोग निदान केंद्र में ही 45 प्लस काे वैक्सीन दी जाएगी। इसके अलावा अन्य किसी भी केंद्र पर 45 प्लस का वैक्सीनेशन नहीं होगा।
उपलब्धता के बाद वैक्सीनेशन
मनपा के अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध न होने से वैक्सीनेशन नहीं होगा। जैसे ही वैक्सीन उपलब्ध होगी, फिर से वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा। दाे बड़े सरकारी अस्पताल मेयो और मेडिकल में कोवैक्सीन का दूसरा डोज दिया जाएगा। स्व. प्रभाकरराव दटके महल रोग निदान केंद्र में कोवैक्सीन दी जाएगी।
बगैर रजिस्ट्रेशन वैक्सीन नहीं
1 मई से शुरू अभियान के तहत 18 प्लस को वैक्सीन लगाई जाएगी। मनपा द्वारा निर्धारित इंदिरा गांधी रुग्णालय गांधीनगर, पांचपावली सूतिकागृह व आइसोलेशन हॉस्पिटल इमामवाड़ा में 18 से 44 साल आयु वर्ग वालों को वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिए पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। संबंधितों को दिए गए समय पर केंद्र पर पहुंचना होगा। बगैर रजिस्ट्रेशन वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी।
Created On :   4 May 2021 4:21 AM GMT