- Dainik Bhaskar Hindi
- State
- Nagpur: 50% health care workers did not take second dose
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर : 50% हेल्थ केयर वर्कर्स ने नहीं लिया दूसरा डोज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना को हराने में दिन-रात एक करनेवाले लगभग 50 प्रतिशत कोरोना योद्धाओं ने अब तक वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लिया है। इसमें बाधितों की सेवा में लगे हेल्थ केयर वर्कर्स भी शामिल हैं। इनमें कर्मचारी व अधिकारी दोनों हैं। बताया जा रहा है कि पहला डोज लेने वालों की संख्या के मुकाबले 50 फीसदी हेल्थ केयर वर्कर्स ने दूसरा डोज नहीं लिया है।
500 वर्कर्स को देने का लक्ष्य था
इसी साल 16 जनवरी से देशभर में टीकाकरण का कार्यक्रम शुरू हुआ है। पहले चरण में इस कार्यक्रम को नियोजनबद्ध तरीके से किया गया था। शहर के 24 हजार 500 हेल्थ केयर वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन किया गया था। शहर के केंद्रों पर कुल 500 हेल्थ केयर वर्कर्स को प्रति दिन वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया था। उस समय केवल पांच केंद्र थे। इसके बाद केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई। हर दिन पांच केंद्रों पर पहले रजिस्ट्रेशन करने वाले हेल्थ केयर वर्कर्स को डेढ़ महीने में पहला डोज लेना अनिवार्य था। इसके बाद अगले डेढ़ महीने में दूसरा डोज लेना था।
44500 ने लिया है पहला डोज
अप्रैल महीने के 15 तारीख तक हेल्थ केयर वर्कर्स को दोनों डोज ले लेना चाहिए था, लेकिन इनमें से आधे लोगों ने दूसरा डोज नहीं लिया। अब पहला डोज लेने वालों की कुल संख्या 44500 हो चुकी है, वहीं दूसरा डोज लेने वालों की संख्या 21500 बताई जा रही है। यानी 50 फीसदी से अधिक हेल्थ केयर वर्कर्स को दूसरा डोज लेना बाकी है।
भोपाल: सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों की बुलेट यात्रा का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में हुआ आगमन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंडिया गेट से जगदलपुर के लिए 1848 किमी की लंबी बुलेट यात्रा पर निकलीं सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विश्वविद्यालय परिसर में आगमन पर भव्य स्वागत किया। लगभग 300 स्वयंसेवकों तथा स्टाफ सदस्यों ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। वहीं उनके स्वागत में एन एस एस की करतल ध्वनि से पूरा विश्वविद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। इस ऐतिहासिक बाइक रैली में शामिल सभी सैन्यकर्मियों का स्वागत विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एकेडमिक डॉ संजीव गुप्ता, डिप्टी रजिस्ट्रार श्री ऋत्विक चौबे, कार्यक्रम अधिकारी श्री गब्बर सिंह व डॉ रेखा गुप्ता तथा एएनओ श्री मनोज ने विश्वविद्यालय की तरफ से उपहार व स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए डिप्टी कमांडेंट श्री रवीन्द्र धारीवाल व यात्रा प्रभारी श्री उमाकांत ने विश्वविद्यालय परिवार का आभार किया। इस अवसर पर लगभग 200 छात्र छात्राएं, स्वयंसेवक व एनसीसी कैडेट्स समस्त स्टाफ के साथ स्वागत में रहे मौजूद।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर में मृतकों का आंकड़ा 8142 पर पहुंचा, रिकवरी दर 86.00%
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर में रिकवरी बढ़ी, लेकिन संक्रमण का खतरा बरकरार
दैनिक भास्कर हिंदी: चावल विक्रेताओं को राहत , कर्नाटक के जेएमएफसी कोर्ट का आदेश नागपुर खंडपीठ ने पलटा
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर में रिकवरी दर बढ़ी, 20235 नमूनों की जांच में 18.91 प्रतिशत संक्रमित, 81 की मौत
दैनिक भास्कर हिंदी: अस्पताल में मरीज भर्ती कराने के नाम पर ठगी