नागपुर : 636 नए पॉजिटिव, 1271 स्वस्थ, 26 की मौत, 6809 हुई टेस्टिंग

Nagpur: 636 new positive, 1271 healthy, 26 killed, 6809 tested
नागपुर : 636 नए पॉजिटिव, 1271 स्वस्थ, 26 की मौत, 6809 हुई टेस्टिंग
नागपुर : 636 नए पॉजिटिव, 1271 स्वस्थ, 26 की मौत, 6809 हुई टेस्टिंग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में संक्रमितों की संख्या अब भी लगातार बढ़ रही है। कुछ दिनों से स्वस्थ होने वाले मरीजाें की संख्या संक्रमितों से अधिक रही जिससे राहत बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में 6809 टेस्ट किए गए जिसमें से 636 नमूने पॉजिटिव आए। इसके साथ ही 26 लोगों की मौत हुई। 1271 मरीज स्वस्थ होकर घर गए।
 
मेडिकल में 577 टेस्ट में 12 पॉजिटिव
जिले में शुक्रवार को कुल 6809 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 976 पाॅजिटिव पाए गए। इसमें एम्स में 340 जांच की गई जिसमें 37 नमूने पॉजिटिव आए। इसी तरह मेडिकल के 577 में 12, मेयो के 394 में 40, माफसू के 138 में 23, नीरी के 257 में 61, निजी लैब के 1806 में 230 और एंटीजन के 3297 टेस्ट में 233 नमूने पॉजिटिव आए। नए संक्रमितों में 234 ग्रामीण, 396 शहर और 6 जिले के बाहर के हैं। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमित 85463 हो गए हैं। शुक्रवार को 26 लोगों की मौत हुई, जिसमें से 7 ग्रामीण, 13 शहर और 6 जिले के बाहर के हैं। कुल मृतकों की संख्या 2750 हो गई है। शुक्रवार को कुल 1271 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 73885 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें होम आइसोलेट हुए मरीज भी शामिल हैं, जो स्वस्थ हो चुके हैं। इस कारण रिकवरी दर 86.45 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
 
8828 एक्टिव मरीज
वर्तमान में 8828 एक्टिव मरीज है। इसमें 2931 मरीज ग्रामीण और 5897 शहर के हैं। कुल एक्टिव संक्रमितों में से 5670 मरीज होम आइसोलेट हैं। 3158 मरीज भर्ती हैं। यह मरीज सरकारी अस्पताल, निजी अस्पताल और कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।

Created On :   9 Oct 2020 7:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story