- Home
- /
- नागपुर : पिछले चार दिन में म्यूकर...
नागपुर : पिछले चार दिन में म्यूकर माइकोसिस से 7 की मृत्यु
By - Anita Peddulwar |22 Jun 2021 4:37 AM GMT
नागपुर : पिछले चार दिन में म्यूकर माइकोसिस से 7 की मृत्यु
डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या शून्य हो चुकी है, जबकि म्यूकर माइकोसिस से रोजाना मृत्यु हो रही है। पिछले 4 दिन से जिले में कोरोना से एक भी मृत्यु नहीं हुई, जबकि म्यूकर माइकोसिस से 7 लोगों की मौत हुई है। इसमें सोमवार को शहर के शासकीय अस्पताल में 2 और निजी अस्पताल में 1, कुल 3 की मृत्यु हुई। इससे मरने वालों की संख्या 138 तक पहुंच गई है, साथ ही पिछले 24 घंटे में 16 नए मरीज मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 1515 हो गई है। सोमवार को 23 मरीज डिस्चार्ज हुए। कुल डिस्चार्ज हुए मरीजों की संखया 964 हो गई है।
Created On :   22 Jun 2021 10:06 AM GMT
Next Story