नागपुर : 12 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई 80 हजार का जुर्माना वसूला

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नागपुर : 12 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई 80 हजार का जुर्माना वसूला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर महापालिका के उपद्रव शोध पथक ने सोमवार को 12 दुकानों, प्रतिष्ठानाें पर कार्रवाई की। इस दौरान 80 हजार रुपए का जुर्मना वसूला गया। पथक ने कुल 52 प्रतिष्ठानों की जांच की। मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. के निर्देशानुसार उपद्रव शोध पथक प्रमुख वीरसेन तांबे के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।  मनपा के सभी जोन में कार्रवाई की जा रही है। इसके अनुसार लक्ष्मीनगर जोन अंतर्गत पथक ने 4 प्रतिष्ठानों की जांच की। इसमें 10 हजार रुपए का जुर्माना लिया। धरमपेठ जोन में 3 और हनुमान नगर जोन मे 3 प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिसमें किसी पर कार्रवाई नहीं की गई।  

धंतोली जोन में 9 प्रतिष्ठानों से 10 हजार रुपए का दंड वसूला। नेहरूनगर जोन में 3 प्रतिष्ठानों की जांच में 10 हजार रुपए का जुर्मना वसूला। गांधीबाग जोन में 7 प्रतिष्ठाानों से 25 हजार रुपए का दंड वसूला। सतरंजीपुरा जोन में 3 प्रतिष्ठानों से 5 हजार रुपए जुर्माना लिया। लकड़गंज में 7 प्रतिष्ठानाें में किसी से दंड नहीं वसूला। आशीनगर में 10 दुकानों से 5 हजार और मंगलवारी जोन में 3 दुकानों से 15 हजार रुपए का दंड वसूला गया। 
 

Created On :   27 July 2021 3:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story