- Home
- /
- मासूम से दुष्कर्म करने वाला सौतेला...
मासूम से दुष्कर्म करने वाला सौतेला पिता गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता को प्रकरण उजागर होने पर अजनी पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड में लिया गया है। पीड़ित 8 वर्षीय मासूम बालिका है। आरोपी सौतेला पिता महेंद्र 34 वर्ष का है। 28 जनवरी से 14 मार्च 2021 के बीच जब पीड़िता की मां काम पर गई थी, इस दौरान मौका पाकर नराधम महेंद्र मासूम के साथ दुष्कर्म करता था। किसी और बताने पर मासूम को डराया धमकाया करता था। यह बात महिला रिश्तेदार के ध्यान में आने पर मामला थाने पहुंचा। प्रकरण दर्ज कर महेंद्र को गिरफ्तार किया गया। जांच जारी है।
कर्ज से परेशान युवक ने लगाई फांसी
कर्ज से त्रस्त एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नंदनवन थाने में गुरुवार को आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया। घर चलाना
मुश्किल हो रहा था : गोपालकृष्ण नगर निवासी संतोष अशोकराव पंडित (45) जोमैटो में डिलीवरी बाॅय था। करीब तीन वर्ष पहले उसने पार्टनरशिप में ले-आउट के लिए उसने किसी बैंक से सात लाख रुपए का कर्ज लिया था। संतोष का धंधा किसी कारण से ठप हो गया। इसमें उसे काफी नुकसान हुआ, इसलिए वह वर्तमान में डिलीवरी बॉय की नौकरी करने लगा था। नौकरी से लोन का ब्याज चुकाना और घर खर्च चलाना उसे मुश्किल हो रहा था। जिससे चलते गुरुवार को शाम 4 बजे उसने छत में लगे लोहे के एंगल को साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। घटना के समय पत्नी किसी काम से बाहर गई हुई थी। संतोष एक बच्ची का पिता था। उपनिरीक्षक भवाल ने आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया। जांच जारी है।
Created On :   27 March 2021 3:53 PM IST