नागपुर: गंदगी फैलाने वालों की अब खैर नहीं, 500 रुपए तक स्पॉट फाइन

Nagpur administration is ready to action, spot fine up to 500
नागपुर: गंदगी फैलाने वालों की अब खैर नहीं, 500 रुपए तक स्पॉट फाइन
नागपुर: गंदगी फैलाने वालों की अब खैर नहीं, 500 रुपए तक स्पॉट फाइन
हाईलाइट
  • गंदगी फैलाने वालों से अलग-अलग स्तर पर वसूला जाएगा जुर्माना
  • स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल होने के बाद नई दिशा में चल रहा काम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संतरानगरी का नाम स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल होने के बाद से शहर को नई दिशा देने का काम चल रहा है। शहर भर में चौराहों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। शहर स्वच्छ रखने के लिए जगह-जगह डस्टबिन लगाए गए हैं। इसके बाद भी गंदगी फैलाने वाले लोगों पर स्पॉट फाइन’ लगाकर जुर्माने वसूलने की तैयारी की जा रही है। अभियान के तहत खर्रा (गुटखा) खाकर जगह-जगह थूकने वालों को सबक सिखाने के लिए ये कदम उठाएं गए हैं।

 

न्यूसेंस स्क्वॉड पर जुर्माने की जिम्मेदारी
घनकचरा व्यवस्थापन नियम 2016 का पालन न करने वालों से यह जुर्माना वसूला जाएगा। बता दें कि नगर विकास विभाग ने मनपा को दंड वसूलने के अधिकार दिए हैं। शासके नियमानुसार, शहर में गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। नए नियमानुसार गंदगी करने वालों पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी भी शहर में मनपा के सक्रिय न्यूसेंस स्क्वॉड की ही रहेगी। अभी यह स्क्वार्ड संतरानगरी में गंदगी, न्यूसेंस एवं अवैध प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूलता है।

 

किस गलती का कितना वसूला जाएगा जुर्माना


गलती                               जुर्माना
रास्तों पर गंदगी फैलाना       180 रुपए
सार्वजनिक स्थान पर थूकना  150 रुपए
खुले में लघुशंका                 200 रुपए
खुले में शौच करना              500 रुपए

बता दें कि सरकार ने खुले में शौच के लिए गांव-गांव में मुहिम चलाई बावजूद इसके कई गांव आज भी खुले में शौच से मुक्त नहीं हो पाए हैं। ऐसे में नागपुर की सड़कों पर लोगों को थूकने से रोक पाना टेढ़ी खीर लगता है क्योंकि नागपुर में खर्रा (गुटखा) खाकर जगह-जगह थूकने की लोगों की आदत काफी पुरानी है। इसके सबूत कई सरकारी कार्यालयों में मिल सकते हैं। 

Created On :   9 Nov 2018 4:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story