नागपुर के कलाकारों ने बनाई शार्ट फिल्म "क्या सही क्या गलत, एक सवाल’

Nagpur artists made short film Kya right kya wala, a question
नागपुर के कलाकारों ने बनाई शार्ट फिल्म "क्या सही क्या गलत, एक सवाल’
नागपुर के कलाकारों ने बनाई शार्ट फिल्म "क्या सही क्या गलत, एक सवाल’

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ‘क्या सही क्या गलत, एक सवाल’ एक ऐसी शॉर्ट फिल्म है, जिसे शहर के कलाकारों ने बनाया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि प्रणव नामक लड़का जिसकी मां की तबीयत खराब हो जाती है। वो मां लेकर अस्पताल पहंुचता है। डॉक्टर उसे 20 हजार रुपए जमा करने के लिए कहते हैं, लेकिन प्रणव के पास इतने पैसे नहीं होते हैं। अस्पताल में भर्ती नहीं होने के कारण उसकी मां की मौत हो जाती है। इसके बाद कहानी में ट्विस्ट आता है। इस फिल्म की कहानी सागर निकम ने लिखी है। फिल्म में पंकज कांवरे, प्रणव धनकर, राशि धनकर, राजेश चिटणीस, प्रदीप आदि कलाकारों ने भूमिका निभाई है। सह कलाकारों में सविता सोनटक्के, नयन सोनटक्के, कार्तिक जोशी, कुणाल जोशी, मानसी जोशी, शीतल नंदनवार, ओंकार गुरुदेव, अनिल हैं। मेकअप नलिनी महाजन और सोनाली मुले ने किया है। फिल्म के निर्माता पंकज कांवरे, प्रणव धनकर तथा सह निर्माता योगेश मेहेर हैं।
 

 

Created On :   31 Oct 2020 12:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story