नागपुर का भाजपा कार्यकर्ता गुजरात के राजकोट में गिरफ्तार

Nagpur BJP worker arrested in Rajkot, Gujarat
नागपुर का भाजपा कार्यकर्ता गुजरात के राजकोट में गिरफ्तार
नागपुर का भाजपा कार्यकर्ता गुजरात के राजकोट में गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर के भाजपा कार्यकर्ता को गुजरात के राजकोट में गिरफ्तार किया गया है। उसने मुख्यमंत्री, उनके बेटे और पार्टी के एक अन्य नेता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। मामला मुंबई हाईकोर्ट मंे भी गया था। इस बीच शनिवार को मुुंबई और नागपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। 

सीएम, आदित्य ठाकरे और राऊत  पर की थी अभद्र टिप्पणी
भाजपा कार्यकर्ता समित ठक्कर नागपुर निवासी है। उसके अपने ट्विटर अकाउंट पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके पुत्र पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे और पार्टी प्रवक्ता संजय राऊत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। शिवसेना के शहर समन्वयक नितीन तिवारी की शिकायत पर 25 जुलाई 2020 को आईटी एक्ट के तहत बर्डी थाने मंे समित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। इस बीच मुंबई हाईकोर्ट ने समित के खिलाफ समन जारी कर उसे कोर्ट में उपस्थित रहने और मुंबई पुलिस के सामने हाजिरी लगाने के लिए कहा था। पता चला है कि, समित दो बार मुंबई गया, लेकिन उल्टे पैर वापिस आ गया था। समित ने  अपने वकील के जरिए याचिका भी दाखल की थी। इस बीच मुंबई और बर्डी पुलिस शनिवार को अचानक सक्रिय हो गई और गुजराज के राजकोर्ट में संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई कर समित को गिरफ्तार कर लिया। 
 

Created On :   26 Oct 2020 9:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story