नागपुर: भाजपा का बदलेगा चेहरा मोहरा, आज तय होंगे नए मंडल अध्यक्ष

Nagpur: BJPs face will be changed by Vohra, new divisional president will be decided today
नागपुर: भाजपा का बदलेगा चेहरा मोहरा, आज तय होंगे नए मंडल अध्यक्ष
नागपुर: भाजपा का बदलेगा चेहरा मोहरा, आज तय होंगे नए मंडल अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भाजपा शहर इकाई में संगठनात्मक पुनगर्ठन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। सभी मंडलों के अध्यक्ष तय कर लिए गए हैं। वर्तमान अध्यक्षों को मौका नहीं दिया जा रहा है। अध्यक्षों के नामों की सूची सोमवार को जारी हो सकती है। शहर में विधानसभा क्षेत्र स्तर पर भाजपा के मंडल बने हैं। 6 मंडलों के अध्यक्षों के चयन के लिए सप्ताह भर से सहमति बनाई जा रही है। पूर्व विदर्भ संगठन प्रमुख डॉ. उपेंद्र काेठेकर व शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके ने मंडल स्तर के 40 के करीब पदाधिकारियों से रायशुमारी की है। पदाधिकारियों में नगरसेवक, पूर्व नगरसेवक भी शामिल हैं। 

हर मंडल के लिए 3 से अधिक नामों पर प्रमुखता से चर्चा के बाद निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मार्गदर्शन लिया गया है। उत्तर नागपुर मंडल के लिए भोजराज डूंबे, संजय चौधरी, जीतेंद्र ठाकुर के नाम पर प्रमुखता से चर्चा हुई हैं। मध्य से किशोर पलांदुरकर, श्याम चांदेकर, बंडू राऊत के नाम की चर्चा हुई। पश्चिम से सुनील मित्रा, किशन गावंडे़, भूषण शिंगणे, रमेश चोपड़े, दक्षिण से संजय ठाकरे, बलवंत जिचकार, विजय आसोले, दक्षिण पश्चिम से किशोर वानखेड़े, पूर्व से देवेंद्र मेहर व अन्य नामों की चर्चा हुई है। 

भाजपा सूत्र के अनुसार कुछ पदाधिकारियों ने नई जिम्मेदारी संभालने में रुचि नहीं दिखाई है। चंद्रपुर के अलावा नागपुर में शहर संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके पदाधिकारी को मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देना पदोन्नति माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव में विस्तारक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालनेवाले के लिए भी मंडल अध्यक्ष पद अधिक महत्व का नहीं लगता है। मध्य में भी शहर संगठन मंत्री को अध्यक्ष बनाया जा रहा है।

नगरसेवक व मनोनित नगरसेवक रहे पदाधिकारी अपने बजाय अपने कार्यकर्ता को यह पद दिलाना चाहते थे, लेकिन इस बार अनुभव को ध्यान में रखते हुए मंडल स्तर पर प्रमुख पदाधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं। जिला परिषद चुनाव के परिणाम का प्रभाव भी शहर भाजपा पर है। 2022 में महाराष्ट्र नगर पालिका चुनाव होंगे। चुनाव तैयारी को देखते हुए शहर में भाजपा सबसे अधिक संगठन पर ध्यान देनेवाली है।

संभावित मंडल अध्यक्ष
उत्तर मंडल- भोजराज डूंबे
मध्य- किशोर पलांदूरकर
पूर्व- देवेंद्र मेहर
दक्षिण -विजय आसोले
दक्षिण पश्चिम- किशोर वानखेड़े
पश्चिम- सुनील मित्रा

Created On :   19 Jan 2020 11:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story