नागपुर: बहन से छेड़छाड़ का भाई ने किया विरोध तो कर दी पिटाई

Nagpur: Brother protested against sister molestation
नागपुर: बहन से छेड़छाड़ का भाई ने किया विरोध तो कर दी पिटाई
नागपुर: बहन से छेड़छाड़ का भाई ने किया विरोध तो कर दी पिटाई

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  अंबाझरी में देर रात भाई-बहन पर चार युवकों ने हमला बोल दिया। बहन से छेड़छाड़ कर भाई को जान से मारने की कोशिश की गई। अंबाझरी थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता (26) पढ़ाई करती है। दोपहिया वाहन से  वह कैम्पस चौक से अंबाझरी की ओर जा रही थी। मुख्य मार्ग से जैसे ही घर की ओर मुड़ी, बीच रास्ते में सतीश ताराचंद चन्ने (30) ट्रस्ट ले-आउट अंबाझरी निवासी से उससे छेडछाड़ की। बाल पकड़ कर  गिराने की भी कोशिश की। युवती ने सतीश को फटकार लगाई तो उसने उसे तमाचे जड़ दिए गए।

घर जाने पर युवती ने यह बात अपने भाई को बताई। वह गुस्से में बहन को साथ लेकर सतीश के पास पहुंचा। दोनों में मार-पीट होने लगी। उस वक्त सतीश का मित्र देवानंद श्रावण सिरसाट (26) तथा अन्य दो युवक भी वहीं पर थे। सतीश ने मित्रों के साथ मिलकर युवती के भाई पर हमला बोल दिया। जमकर पिटाई की और सिर पर ईंट दे मारी। सूचना मिलते ही अंबाझरी थाने के निरीक्षक विजय करे, उपनिरीक्षक ठाकरे दल-बल के साथ पहुंचे। सतीश और उसके मित्रों के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। देर रात सतीश और देवानंद को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।
 

Created On :   9 Jun 2020 7:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story