नागपुर : अजनी के थानेदार सहित 2 के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Nagpur: Case registered against 2 including Ajnis Sho
नागपुर : अजनी के थानेदार सहित 2 के खिलाफ प्रकरण दर्ज
नागपुर : अजनी के थानेदार सहित 2 के खिलाफ प्रकरण दर्ज

डिजिटल डेस्क,नागपुर। अदालत के आदेश पर अजनी के थानेदार सहित दो लोगों के खिलाफ वसूली का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि, पीड़ित को डरा-धमकाकर उससे वसूली करने का प्रयास किया गया। लकड़गंज पुलिस मामलें की जांच-पड़ताल कर रही है। 

वर्ष 2020 की  घटना जानकारी के अनुसार आरोपी अजनी के थानेदार विनोद चौधरी और मो. अशफाक अली, मज्जदाना कालोनी, गिट्टीखदान निवासी हैं। पीड़ित राजा जमशेद शरीफ, अनंत नगर, गिट्टीखदान निवासी है। वर्ष 2020 में विनोद चौधरी क्राइम ब्रांच की यूनिट-3 में कार्यरत थे। उस समय उन्हें राजा के खिलाफ शिकायत मिली थी। 

पूछताछ के लिए कार्यालय में बुलाया था
सूत्रों के अनुसार राजा ब्याज का धंधा करता है। राजा को पूछताछ के लिए 12 मार्च 2020 की शाम 4 बजे क्राइम ब्रांच के लकड़ापुल चौक स्थित कार्यालय में बुलाया गया था। राजा का कहना है कि, उस समय उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। डरा-धमकाकर सोने की चेन और ब्रैसलेट छीनने का प्रयास किया गया। पश्चात इसकी शिकायत पुलिस के आला अफसरों से की थी। 

पीड़ित के सिर में चोट थी
ल़कड़गंज थाने के निरीक्षक पराग पोटे के अनुसार पहले राजा ने सिर में लगी चोट के बारे में गिरने से लगने का कारण बताया था, लेकिन बाद में पुलिस की पिटाई से चोट लगने का जिक्र किया है। 

सुध नहीं लेने पर कोर्ट पहुंचा
मामला विभाग के अधिकारी के खिलाफ होने से विभाग ने इसकी कोई सुध नहीं ली। आखिरकार राजा ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। 

अदालत के आदेश पर प्रकरण दर्ज
इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर जेएमफसी कोर्ट क्र.-3 के वी.एम. देशमुख ने विनोद चौधरी और मो. अशफाक के खिलाफ धारा 324, 506, 294, 34, 384 और 511 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल करने का आदेश लकड़गंज पुलिस को दिया है।

Created On :   30 March 2021 6:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story