नागपुर : बादल छाए, तापमान में उछाल और चढ़ेगा पारा

Nagpur: Cloudy, temperature will rise and mercury will rise
नागपुर : बादल छाए, तापमान में उछाल और चढ़ेगा पारा
नागपुर : बादल छाए, तापमान में उछाल और चढ़ेगा पारा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हवा का रुख बदलने से  नागपुर का मौसम भी बदला-बदला सा है। बदरीला मौसम और कुछ जगहों पर हल्की  बूंदाबांदी के बीच तापमान में उछाल आया है। ठंड से राहत का कारण यह है कि पूर्वी हवा से नमी भी आ गई है। 2-3 दिन तक मौसम में नमी बनी रहेगी। इस कारण फिलहाल बहुत ज्यादा परिवर्तन की गुंजाइश नहीं है।  अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

 मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के ऊपरी हवा में चक्रवात बनने से हवा का रुख बदल गया है। पूर्वी हवा चल रही है, जिससे तापमान में वृद्धि हो रही है। 3-4 दिन तक उत्तरी हवा आने की संभावना नहीं है। सोमवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं।। दोपहर में थोड़ी धूप जरूर खिली जबकि शाम में फिर बादलों का डेरा बना रहेगा। इस कारण ठंड का एहसास नहीं होगा। हवा की रफ्तार भी बेहद कम है।  

Created On :   4 Jan 2021 2:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story