नागपुर : जिला न्यायालय में 2 सत्रों में होगा कामकाज

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नागपुर : जिला न्यायालय में 2 सत्रों में होगा कामकाज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर जिला व सत्र न्यायालय में 9 अप्रैल तक दो सत्रों में कामकाज चलेगा।  जारी परिपत्रक के अनुसार अब न्यायालय में सुबह 10.30 से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 1.30 बजे से शाम 4 बजे तक कामकाज चलेगा। न्यायिक कर्मचारियों को 10.30 से शाम 4.30 बजे तक उपस्थित रहना होगा। 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति में न्यायालय का कामकाज चलेगा। वकील, गवाह या पक्षकार की अनुपस्थिति में जजों को कोई गंभीर आदेश पारित नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।

मची रही अफरा-तफरी
उल्लेखनीय है कि नागपुर में लॉकडाउन के बावजूद कई दिनों तक जिला न्यायालय के लिए एसओपी जारी नहीं हुई थी।  जिला बार एसोसिएशन ने बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति को पत्र लिखा था, जिसमें बताया गया था कि कोरोना महामारी के बीच निचली अदालतें भी पूरी ऊर्जा के साथ काम कर रही हैं, लेकिन नागपुर में लॉकडाउन लगने के बाद हाईकोर्ट द्वारा अब तक कोई एसओपी जारी नहीं की गई है। इसके कारण निचली अदालतों के कामकाज में अफरातफरी और संभ्रम हो रहा है। डीबीए ने मुख्य न्यायमूर्ति से जल्द से जल्द एसओपी जारी करने की प्रार्थना की थी। 
 

Created On :   25 March 2021 10:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story