नागपुर : ड्रग सप्लायर महिला आशा डे गिरफ्तार

Nagpur: Drug supplier woman Asha Dey arrested
नागपुर : ड्रग सप्लायर महिला आशा डे गिरफ्तार
नागपुर : ड्रग सप्लायर महिला आशा डे गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  ड्रग सप्लायर महिला को अपराध शाखा की टीम ने  शुक्रवार को आखिरकार धरदबोचा। पुलिस को आशा की पिछले छह माह से तलाश थी। वह ड्रग सप्लायर सलमान के साथ काम करती है। सलमान की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आशा को गिरफ्तार किया है। आशा का शहर और ग्रामीण क्षेत्र में नशे के कारोबार का जाल फैला हुआ है। गिरफ्तार ड्रग सप्लायर महिला का नाम आशा डे है। 

पॉश इलाके से चला रही थी कारोबार
गत तीन माह से वह  इंद्रप्रस्थ नगर स्थित पॉश अपार्टमेंट से अपना कारोबार चला रही थी। उत्तर नागपुर क्षेत्र से ड्रग तस्करी में उतरी है। एक वर्ष के भीतर ही उसका नाम शहर के बड़े ड्रग तस्करों में शामिल हो गया था। छह महीने से पुलिस को आशा की तलाश थी। 

कृत्रिम पैर में छिपाकर लाता था ड्रग
पुलिस ने आशा की गिरफ्तारी के पूर्व उसके साथी ड्रग तस्कर सलमान को गिरफ्तार िकया था। सलमान दिव्यांग है। वह अपने कृत्रिम पैर में ड्रग छिपाकर लाता था। पुलिस की पूछताछ में सलमान ने आशा के ठिकाने का पता उगला था। उसकी निशानदेही पर शुक्रवार को पुलिस ने आशा को धरदबोचा। कार्रवाई के दौरान कुछ खास पुलिस के हाथ नहीं लगा है, लेकिन इस गिरफ्तारी से शहर और ग्रामीण क्षेत्र में फैले उसके साथी पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। 
 

Created On :   22 May 2021 11:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story