नागपुर : शराबी बड़े भाई की टी-शर्ट से गला घोंटकर हत्या

Nagpur: Drunken elder brother strangled to death with T-shirt
नागपुर : शराबी बड़े भाई की टी-शर्ट से गला घोंटकर हत्या
नागपुर : शराबी बड़े भाई की टी-शर्ट से गला घोंटकर हत्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कलमेश्वर थानांतर्गत  कोतवाल बर्डी गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई की शराब की लत से परेशान होकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।  मृतक बड़ा भाई चंद्रशेखर रामाजी बदखल (34), जबकि आरोपी छोटा भाई गणेश बदखल है। चंद्रशेखर निजी कंपनी में कार्यरत था। उसकी शराब की लत से पूरा परिवार परेशान था। वह नशे में माता-पिता और भाई से गाली-गलौज करता था। घटना वाले दिन शाम 7.30 बजे वह शराब पीने के बाद हमेशा की तरह विवाद और गाली-गलौज करने लगा। गणेश से भी उसका विवाद हुआ और आए दिन की कलह से परेशान होकर गणेश ने टी-शर्ट से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है। 

नाबालिग से चोरी का दोपहिया वाहन जब्त
 किशोर आयु बालक वाहन चोर निकला। पांचपावली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उसके कब्जे से एक दोपहिया वाहन जब्त किया। बालक की आयु लगभग 17 वर्ष है। गश्त के दौरान दोपहिया वाहन (एम.एच.-49-ए.डी.-0317) खींचकर ले जाते समय बालक कामठी रोड स्थित 10 नंबर पुलिस के पास पुलिस के हाथ लगा। वाहन के बारे में पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। सख्ती बरतने पर उसने वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की। यह वाहन हरीश वंजारी (42), जरीपटका निवासी नामक व्यक्ति का है। बालक को अदालत में सुधारगृह भेज दिया गया है। 

कॉम्बिंग ऑपरेशन... पुलिस ने 75 मकानों की तलाशी ली
जोन 3 अंतर्गत आने वाले कोतवाली, लकड़गंज, तहसील, पांचपावली, गणेशपेठ आदि थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात कॉम्बिंग ऑपरेशन किया गया। इस दौरान पुलिस ने 75 मकानों की तलाशी ली और  तीन लोगों को शस्त्र के साथ पकड़ा। दो स्थानों पर जुआ खेलते हुए जुआरियों को धरदबोचा। आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। विविध मामलों में फरार 5 लोगों को धरदबोचा। कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा रहा। 


 

Created On :   5 Jun 2021 11:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story