नागपुर : दो महीने में तीन बार मिलेगा मुफ्त अनाज

Nagpur: Free food grains will be given thrice in two months
नागपुर : दो महीने में तीन बार मिलेगा मुफ्त अनाज
नागपुर : दो महीने में तीन बार मिलेगा मुफ्त अनाज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोनाकाल में लाभार्थियों को दो महीने में तीन बार मुफ्त अनाज मिलेगा। एक बार राज्य सरकार के कोटे से व दो बार केंद्र सरकार के कोटे से यह अनाज वितरित किया जाएगा। अन्न सुरक्षा योजना के  पात्र लाभार्थियों को शहर में 682 राशन दुकानों में यह मुफ्त का अनाज मिलेगा। 

राज्य सरकार ने अप्रैल महीने में मुफ्त अनाज देने की घोषणा की थी आैर केंद्र सरकार ने मई व जून में मुफ्त अनाज देने की घोषणा की। राज्य सरकार ने जब घोषणा की तब तक अप्रैल का आधा महीना गुजर चुका था आैर यह अनाज राशन दुकानों तक पहुंचते-पहुंचते अप्रैल महीना खत्म होने की कगार पर था। इसलिए अधिकांश लाभार्थी मुफ्त अनाज नहीं ले जा सके। अब मई में यह मुफ्त अनाज मिलेगा। इसी तरह केंद्र सरकार का मुफ्त का अनाज भी मई में ही मिलेगा। जून में भी मुफ्त अनाज मिलेगा। इस तरह दो महीने में तीन बार मुफ्त अनाज मिलेगा। हर पात्र लाभार्थी को 5 किलो मुफ्त अनाज मिलेगा। इसके अलावा नियमित रूप से जो अनाज मिलता है, वह जारी रहेगा। खाद्यान्न वितरण कार्यालय की तरफ से यह जानकारी दी गई है।  

पोर्टेबिलिटी सुविधा 
लाभार्थियों को पोर्टेबिलिटी सुविधा का भी लाभ मिल सकेगा। अन्य राज्य से स्थलांतरित पात्र लाभार्थी कार्ड दिखाकर राशन दुकानांे से अनाज उठा सकते है। मनपा क्षेत्र के  कार्ड धारकों को अनाज वितरण के संबंध में   शिकायत है तो हेल्पलाइन क्रमांक 0712-2565521 पर संपर्क किया जा सकता है। जिले (शहर व ग्रामीण) में 32 लाख 57 हजार 131 लोगों को मुफ्त अनाज का लाभ मिलेगा।
 

Created On :   5 May 2021 10:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story