नागपुर आधा दर्जन विमान देर से पहुंचे परेशान हुए यात्री

Nagpur half-dozen planes arrived late, troubled passengers
नागपुर आधा दर्जन विमान देर से पहुंचे परेशान हुए यात्री
नागपुर आधा दर्जन विमान देर से पहुंचे परेशान हुए यात्री

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  आधा दर्जन फ्लाइटें देरी से नागपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। इसमें पांच फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की हैं। इंडिगो की हैैदराबाद से सुबह 7.50 बजे आनेवाली फ्लाइट 15 मिनट देरी से नागपुर पहुंची। दिल्ली से सुबह 11 बजे आनेवाली फ्लाइट 2 घंटे 10 मिनट विलंब से पहुंची। गो एयर की पुणे से सुबह 11.10 बजे आनेवाली फ्लाइट 3 घंटे 12 मिनट देरी से आई। इंडिगो की पुणे से दोपहर 3.15 बजे आनेवाली फ्लाइट भी 1 घंटा 34 मिनट देरी से आई। इंडिगो की अहमदाबाद से रात 8.05 बजे आने वाली फ्लाइट 16 मिनट देरी से पहुंची। दिल्ली से रात 10 बजे आने वाली फ्लाइट 3 घंटे 30 मिनट लेट बताई गई। आधा दर्जन फ्लाइट देरी से पहुंचने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। 

Created On :   20 Feb 2021 3:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story