नागपुर :  तेज हवा के बाद झमाझम बारिश, फिर बदला मौसम

Nagpur: Heavy rain followed by heavy rain, then changed weather
नागपुर :  तेज हवा के बाद झमाझम बारिश, फिर बदला मौसम
नागपुर :  तेज हवा के बाद झमाझम बारिश, फिर बदला मौसम

डिजिटल डेस्क,  नागपुर। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली हुई थी जिससे दिन में गर्मी बेहाल करने में लगी हुई थी। दोपहर होते ही गर्मी और बेहाल करने लगी लेकिन शाम 4 बजे से आसमान में बादलों का जमावड़ा लग गया और तेज हवाएं चलने लगी और धूल उड़ने लगी। कुछ समझ पाते इससे पहले ही हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने लगी। तेज हवाओं के साथ करीब आधा घंटे बारिश चली।

बंगाल की खड़ी और अरब सागर की ओर से आने वाली हवा में नमी आ रही है। यह विदर्भ के ऊपर पहुंचने की वजह से यहां उस नमी की वजह से बारिश होने की संभावना लगातार मौसम विभाग दे रहा है। इसी के चलते सोमवार को दोपहर करीब 4 बजे से ही आसमान में बादलों का जमावड़ा लगने लगा और तेज हवाओं ने जोर पकड़ लिया। कुछ समय बाद ही हवाओं के साथ झमाझम बारिश भी आरंभ हो गई। बारिश के चलते कुछ समय के लिए मौसम बिलकुल सुहाना हो गया और ठंडक सा महसूस होने लगा। हवा के साथ बारिश भी बार-बार झौकों के साथ आ रही थी। करीब आधा घंटे हुई इस बारिश से शहर के विभिन्न सड़कों के किनारे और खुले मैदानों में पानी भर दिया।

सोमवार को अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने की वजह से 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने की वजह से 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.1 कम है। न्यूनतम तापमान में कमी होने के साथ ही अधिकतम तापमान भी फिलहाल ठीक चल रहा है जिस वजह से फिलहाल गर्मी से राहत बनी हुई है। मंगलवार को भी नागपुर के अलावा विदर्भ के विभिन्न जिलों में  मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है।

  

Created On :   27 April 2020 1:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story