नागपुर : बम स्क्वाॅड के 18 अधिकारी-कर्मचारी क्वारेंटाइन

Nagpur in 18 Squad Officer-Staff Quarantine
नागपुर : बम स्क्वाॅड के 18 अधिकारी-कर्मचारी क्वारेंटाइन
नागपुर : बम स्क्वाॅड के 18 अधिकारी-कर्मचारी क्वारेंटाइन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ग्रामीण पुलिस विभाग के बम स्क्वॉड व श्वान दस्ता विभाग के 18 अधिकारी-कर्मचारियों को क्वारेंटाइन किया गया है।  इनमें एक सिपाही की दो महिला रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव हैं, लेकिन जब वह ड्यूटी पर आया, तो उसने यह बात अपने विभाग प्रमुख को नहीं बताई। विभाग प्रमुख को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने सिपाही को आनन-फानन में लक्ष्मीनगर स्थित आरपीटीएस क्वारंेटाइन सेंटर में भिजवाया और अन्य 17 पुलिस कर्मचारियों को 14 दिन के लए होम क्वारेंटाइन रहने के लिए कहा है। 

सूत्रों के अनुसार बम स्क्वॉड विभाग  में कार्यरत एक सिपाही की रिश्तेदार की नौकरानी और उसके पति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। यह कर्मचारी अपनी महिला रिश्तेदार के घर में रहता है। रिश्तेदार महिला और उसकी बेटी भी 19 जून को कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। यह बात उसने बम स्क्वॉड के प्रमुख को नहीं बताई। महिला रिश्तेदारों के संपर्क में रहने के बाद भी वह 20 जून को ड्यूटी पर हाजिर हुआ। दस्ते के कर्मचारियों के साथ घुल-मिलकर रहा। इस बीच दस्ते के कुछ पुलिसकर्मियों को सिपाही की दो महिला रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव मिलने की जानकारी मिली।

यह बात स्क्वॉड प्रमुख को बताई गई। उसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। अधिकारियों के आदेश पर स्क्वॉड के 6 व श्वान दस्ते के 12, इस प्रकार कुल 18 अधिकारी-कर्मचारियों को क्वारंेटाइन किया गया। सिपाही को आरपीटीस के क्वारंेटाइन सेंटर भेज दिया गया। शेष 17 कर्मचारियों को 14 दिन के लिए होम क्वारंेटाइन रहने का आदेश दिया गया है। स्क्वॉड व श्वान दस्ते के कक्ष को सैनिटाइज करके ताला लगा दिया गया है। 
  

Created On :   26 Jun 2020 4:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story