- Home
- /
- ब्लैकमेल कर किशोरी को चोरी करने...
ब्लैकमेल कर किशोरी को चोरी करने मजबूर किया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ब्लैकमेल कर किशोरी को खुद के घर में चोरी करने के लिए मजबूर किया गया। उसे अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। आरोपी के खिलाफ सोमवार को पांचपावली थाने में छेड़छाड़ और वसूली का प्रकरण दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
यूपीएससी की तैयारी के नाम पर मांगे एक लाख
पीड़ित िकशोरी 17 वर्षीय है और उत्तर नागपुर क्षेत्र निवासी है। वह कक्षा 12वीं में अध्ययनरत है। उसके पिता सरकारी सेवा में अधिकारी हैं। स्नैप चैट के जरिए उसकी पहचान अप्रैल 2021 में आरोपी कुणाल गणेश यादव (27), मानेवाड़ा निवासी से हुई। कुणाल ने उसे प्रेम संबंधों में फांस िलया और इस दौरान उसने पीड़िता के अश्लील फोटो अपने मोबाइल में निकाले थे। 19 अगस्त 2022 को उसने पीड़िता को कामठी रोड दस नंबर पुलिया के पास िमलने के लिए बुलाया और यूपीएससी की तैयारी करने का झांसा देकर उससे एक लाख रुपए की मांग की। इससे पूर्व भी वह अपने खर्च के लिए पीड़िता से कई बार रुपए ले चुका था।
डरी-सहमी पीड़िता ने मां के गहने चुराए
पीड़िता ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो कुणाल वसूली पर उतर आया। उसने पीड़िता को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर खुद के ही घर में चोरी करने के लिए मजबूर िकया। डरी-सहमी पीड़िता ने मौका पाकर मां के आभूषण चोरी कर कुणाल को दिए, जो 84 हजार रुपए के थे। पीड़िता ने जब कुणाल से आभूषण वापस मांगे, तो वह फिर उसे धमकाने लगा था।
माता-पिता का दबाव बढ़ा तो टूट गई
उधर घर से आभूषण गायब होने से पीड़िता पर माता-पिता का दबाव बढ़ने लगा, तब उसने उक्त घटनाक्रम के बारे में उन्हें जानकारी दी। सोमवार को प्रकरण दर्ज वरिष्ठ निरीक्षक संजय मेंढे के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक डोंगरे ने मामला दर्ज कर आरोपी कुणाल को िगरफ्तार कर लिया। कुणाल अापराधिक प्रवृत्ति का है। गोंदिया और अजनी थाने में भी उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज हैं।
Created On :   18 Oct 2022 6:54 PM IST