ब्लूटूथ और आईफोन के चक्कर में 4.5 लाख गंवाए  

nagpur in bluetooth and iPhone lost 4.5 lakhs
ब्लूटूथ और आईफोन के चक्कर में 4.5 लाख गंवाए  
ब्लूटूथ और आईफोन के चक्कर में 4.5 लाख गंवाए  

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  ब्लूटूथ खरीदने पर आईफोन तोहफे में देने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने इंजीनियर से 4.66 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। एमआईडीसी थाने में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।  इसासनी बाबा टेकड़ी निवासी शेषनाथ मनी यादव (25) इंजीनियर हैं।

 24 जनवरी से 20 सितंबर के बीच में उन्हें दिनेश गुप्ता नामक व्यक्ति ने फोन किया। खुद को उसने सिटीकार्ड24 डॉट कॉम नामक कंपनी का बताया। उसने कोई भी एक चीज खरीदने पर दूसरी चीज मुफ्त में देने का ऑफर दिया। शेषनाथ झांसे में आ गए। उन्होंने ब्लूटूथ बुक किया। तोहफे के रूप में आईफोन मुफ्त में देने की बात कही गई। दिनेश ने आईफोन का इंश्योरेंस तथा अन्य विविध शुल्क के झांसे में आकर फोन पे तथा अन्य माध्यमों के जरिए दिनेश को 4 लाख 66 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद शेषनाथ को न ही ब्लूटूथ मिला, न ही आईफोन। शेषनाथ इसकी शिकायत एमआईडीसी थाने में दर्ज कराई है।

Created On :   2 Nov 2020 6:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story