- Dainik Bhaskar Hindi
- State
- nagpur in consent exercise on candidate's name
विधान परिषद चुनाव: उम्मीदवार के नाम पर सहमति की कवायद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विधान परिषद की नागपुर स्थानीय निकाय संस्था सीट के लिए मतदान कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही चुनावी हलचल तेज हो चुकी है। संख्या बल के आधार पर भाजपा की स्थिति मजबूत है, लेकिन कांग्रेस भी स्वयं को कमजोर नहीं मानती है। कांग्रेस में उम्मीदवार के नाम पर सहमति जुटाने की कवायद शुरू हो गई है। पशु संवर्धन मंत्री सुनील केदार ने रविभवन में इस संबंध में कांग्रेस पदाधिकारियों से चर्चा की है। जिला परिषद व नगर परिषद के सदस्य बैठक में थे। सूत्र बताते हैं कि इस बैठक के माध्यम से विप के लिए उम्मीदवार के नाम पर पदाधिकारियों का रुझान जानने का प्रयास किया है। बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र मुलक व शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे भी शामिल हुए।
चमत्कार का विश्वास
कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों को विश्वास है कि इस चुनाव में महाविकास आघाड़ी एकत्र रही, तो चुनाव परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। संख्या बल के आधार पर भाजपा भले ही आगे है, लेकिन कांग्रेस के पक्ष में चमत्कार हो सकता है। इससे पहले 2009 के चुनाव में भाजपा के पास संख्या बल अधिक था, लेकिन कांग्रेस के राजेंद्र मुलक ने भाजपा उम्मीदवार अशोक मानकर को पराजित कर दिया था। दावा किया जा रहा है कि उस चुनाव की तुलना में इस बार कांग्रेस के िलए अधिक अनुकूल स्थिति है। सुनील केदार जिले में कांग्रेस के प्रभावशाली नेता के तौर पर उभरे हैं। मुकुल वासनिक, नितीन राऊत सहित अन्य नेता एकत्र हुए, तो कांग्रेस के उम्मीदवार की स्थिति मजबूत रहेगी। फिलहाल कांग्रेस में उम्मीदवार के तौर पर राजेंद्र मुलक का नाम ही प्रमुखता से सामने आ रहा है। मुलक को राज्य की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का करीबी नेता माना जाता है। जिले की राजनीति में कांग्रेस ही नहीं भाजपा में प्रभावी स्थिति रखनेवाले नेताओं से उनके अच्छे संबंध हैं।
चर्चा में रहा है मुलक का चुनाव
विप चुनाव को अन्य चुनावों की तुलना में अलग माना जाता है। इसमें सीमित मतदाताओं के मत पाने के लिए उम्मीदवार की आर्थिक स्थिति की ओर भी देखा जाता है। कांग्रेस के पास और भी दो से तीन नाम हैं। संख्या बल देखें तो जिला परिषद में 36, मनपा 29 के अलावा नगर परिषद, जिला परिषद व पंचायत समिति में कांग्रेस सदस्यों की संख्या काफी है। इससे पहले मुलक जब विप चुनाव जीते थे, तब आर्थिक लालच का मुद्दा चर्चा में था। आरोप लगाया गया है कि प्रत्येक मतदाता के लिए उपहार तय किए गए थे। मुलक ने मतदाताओं को स्पायपेन के साथ मतदान केंद्र तक भेजा था। तब भाजपा उम्मीदवार मानकर का आरोप था कि मतदाताओं की निगरानी के लिए स्पायपेन का इस्तेमाल कराया गया। उन्होंने न्यायालय की शरण भी ली थी। उसके बाद मतदान केंद्र पर स्पायपेन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई।
सहमति से तय होगा उम्मीदवार
विप चुनाव में संख्या बल से अधिक चुनाव नियोजन का महत्व रहता है। इससे पहले कम संख्या के बाद भी कांग्रेस ने चुनाव जीता था। महाविकास आघाड़ी एकत्र लड़ेगी, तो निश्चित ही वह जीतेगी। कांग्रेस में उम्मीदवार चयन का निर्णय सहमति से लिया जाता है। पदाधिकारियों के अलावा नेताओं के बीच सहमति के बाद उम्मीदवार तय होगा। फिलहाल जिला परिषद व पंचायत समितियों में कांग्रेस के नेतृत्व व पदाधिकारी के चयन को लेकर बैठक में चर्चा हुई है।
राजेंद्र मुलक, अध्यक्ष कांग्रेस जिला ग्रामीण
भोपाल: आईसेक्ट द्वारा डॉ. सी.वी. रामन विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट द्वारा लर्निंग एंड डेवलपमेंट की पहल के तहत बिलासपुर छत्तीसगढ़ स्थित डॉ. सी.वी. रामन विश्वविद्यालय में "टीम बिल्डिंग, टाइम मैनेजमेंट और सॉफ्ट स्किल्स" विषय एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। आईसेक्ट भोपाल की कॉर्पोरेट एचआर टीम इस अवसर पर बिलासपुर में उपस्थित रही और श्रीमती पुष्पा कश्यप की अध्यक्षता में टीम एचआर, बिलासपुर ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस इंटरैक्टिव सत्र में 80 से अधिक फैकल्टी सदस्यों ने अपनी पूरी भागीदारी के साथ भाग लिया। विशेषज्ञ प्रख्यात वक्ता श्रीमती गीतिका जोशी जो प्रबंधन और सॉफ्ट स्किल्स में एक कॉर्पोरेट ट्रेनर हैं, ने बात करते हुए टाइम मैनेजमेंट के कई टिप्स दिए और कार्यस्थल पर प्रोडक्टिव होने के तरीके बताए। श्री गौरव शुक्ला, डॉ. सीवीआरयू के रजिस्ट्रार और प्रो-वाइस चांसलर श्रीमती जयती मित्रा ने इस तरह के प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों को अपस्किल करने में एलएंडडी/कॉर्पोरेट एचआर टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कुछ अंतराल पर अपने तकनीकी और गैर-तकनीकी कर्मचारियों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा। सीवीआरयू बिलासपुर के चांसलर श्री संतोष चौबे, आईसेक्ट के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी और आईसेक्ट विश्वविद्यालय समूह की निदेशक श्रीमती अदिति चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की सफलता पर टीम सीवीआरयू और कॉर्पोरेट एचआर/एल एंड डी को बधाई दी।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
मुंबई : महाराष्ट्र नगर स्लम में एक मंजिला इमारत के गिरने से 9 घायल
उपलब्धि : महाराष्ट्र की 10 विभूतियां पद्म पुरस्कार से अलंकृत
ऑडिट कराने की गुहार: महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों के घोटाले का भाजपा नेता सोमैया ने सहकारिता मंत्रालय के समक्ष रखा पुलिंदा
मुंबई: महाराष्ट्र के अरबन क्रेडिट को-ऑपरेटिव बैंक में छापामार कार्रवाई, करोड़ों के लेन-देन पर रोक
महाराष्ट्र: पूर्व मंत्री अनिल देशमुख भेजे गए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में, स्पेशल कोर्ट में ईडी ने की थी कस्टडी की मांग