दो साल की उम्र से नियारा कर रही योग

nagpur in doing yoga since the age of two
दो साल की उम्र से नियारा कर रही योग
चंद्रपुर दो साल की उम्र से नियारा कर रही योग

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग जीवन में महत्वपूर्ण होने की बात देश के साथ दुनिया ने मान ली है। ऐसे में योग पर विशेष महत्व दिया जा रहा है। बड़ो के साथ बच्चे भी योग करते नजर आते हैं। इसमें चंद्रपुर की नन्ही बच्ची नियारा जैन 2 साल की उम्र से योग के गुर सिख रही है। 4 वर्षीय नियारा रोज योग व ध्यान कर औरों को योग करने का संदेश दे रही है। उसके माता-पिता के अनुसार नियारा 2 साल की उम्र से प्रतिदिन योगा और ध्यान करती है।  वह संदेश देना चाहती है कि, सभी लोग रोज योगा कर मस्त और स्वस्थ रहे।  

मिल चुके हैं अनेक पुरस्कार : नियारा को अब तक विविध पुरस्कार मिले हैं। उसे ब्रेनी गर्ल के खिताब से नवाजा गया है। ढाई वर्ष की उम्र में 195 देशों की राजधानियां बताकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, ब्रावो बुक ऑफ इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकार्ड और ग्लोबल अचीवर अवार्ड में रिकार्ड तोड़कर अपना नाम दर्ज करवाया। साढ़े 3 वर्ष की उम्र में चिल्ड अवार्ड पाया। सोशल मीडिया पर भी उसके वीडियोज सेलिब्रेटी शिल्पा शेट्टी, गुरू रंधवा जैसे कई हस्तियों ने शेयर किए हंै।
 

Created On :   21 Jun 2022 12:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story