अंग्रेजी के प्रश्न-पत्र ने दी राहत

By - Bhaskar Hindi |28 Feb 2023 10:08 AM IST
सीबीएसई 10 वीं की एग्जाम अंग्रेजी के प्रश्न-पत्र ने दी राहत
डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सोमवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय का पर्चा लिया गया। परीक्षा केंद्र पर दाखिल होते वक्त विद्यार्थी तनाव में नजर आ रहे थे, लेकिन जब वे पेपर देकर बाहर निकले तो चेहरे खिले हुए थे। विद्यार्थियों के अनुसार, पेपर बहुत आसान रहा। उन्हें सबसे ज्यादा व्याकरण की चिंता सता रही थी, लेकिन प्रश्न बहुत आसान पूछे गए थे। सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक यह परीक्षा चली। परीक्षा में मुख्य रूप से तीन हिस्से थे। खंड-अ में वाचन क्षमता, खंड-ब में व्याकरण और आखिरी खंड में अंग्रेजी साहित्य से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे। कई विद्यार्थियों को साहित्य वाला हिस्सा ज्यादा आसान लगा। गौरतलब है कि सोमवार से शुरू हुई ये परीक्षा 21 मार्च तक चलेगी।
Created On :   28 Feb 2023 10:07 AM IST
Next Story