पढ़ाई और खेलों का समान महत्व : अहीर

nagpur in equal importance of studies and sports: Ahir
पढ़ाई और खेलों का समान महत्व : अहीर
सिंधु महाविद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह पढ़ाई और खेलों का समान महत्व : अहीर

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  वर्तमान समय के अनुसार खुद को तैयार करने के लिए पढ़ाई के अलावा खेलों का भी खासा महत्व है। इससे न केवल विद्यार्थी चुनौतियों के लिए तैयार होते हैं, बल्कि उन्हें प्रतिस्पर्धा में बेहतर करने की भी सीख मिलती है। देश के पूर्व गृह राज्य मंत्री, हंसराज अहीर हाल ही में शहर के दादा रामचंद बाखरू सिंधु महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने विचार रखे। कॉलेज द्वारा पिछले 50 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य की सराहना की।

चुनौतियों के लिए तैयार है संस्थान : सिंधी हिंदी विद्या समिति के अध्यक्ष एच. आर. बाखरू ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि संस्थान वर्तमान दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है और उम्मीद है कि आने वाले समय में यह नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। इस दौरान चेयरमैन डॉ. विंकी रुघवानी, महासचिव डॉ. आई. पी. केसवानी, महाविद्यालयीन मामलों के सचिव नीरज बाखरू और कार्यकारी प्राचार्य डॉ. वी. एम. पेंडसे की विशेष उपस्थिति थी। डॉ. प्रवीण केसवानी ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन महाविद्यालय के रजिस्ट्रार नवीन अग्रवाल ने किया। सिंधी हिंदी विद्या समिति के पदाधिकारी नानक वासवानी, मधु रुघवानी, पंकज रुघवानी, अमित बाखरू, रोहित केसवानी, दीपांश रुघवानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस दो दिवसीय समारोह में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।

 

Created On :   31 Oct 2022 1:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story