सोनिया गांधी को लेकर ‘ट्रोल’ हुए पालकमंत्री

nagpur in foster minister trolled over Sonia Gandhi
सोनिया गांधी को लेकर ‘ट्रोल’ हुए पालकमंत्री
सोनिया गांधी को लेकर ‘ट्रोल’ हुए पालकमंत्री

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर पालकमंत्री डॉ. नितीन राऊत सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए। एक सोशल मीडिया यूजर की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस ने इस पूरे मामले में संघ व भाजपा पर अनैतिक कार्य को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। साथ ही मुंबई में साइबर सेल में शिकायत दी गई है। शिकायतकर्ता अतुल लोंढे प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता हैं। 

कार्यकर्ताओं के लिए सोनिया जी मां समान : लोंढे
लोंढे के अनुसार पालकमंत्री राऊत ने मातृदिवस पर सोनिया गांधी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उस तस्वीर के साथ ‘मां तुझे सलाम’ शब्दों के साथ पालकमंत्री ने अपनी भावना व्यक्त की थी, लेकिन  उस तस्वीर को लेकर कुछ लोगों की ओर से अभद्र टिप्पणी की जाने लगी। लोंढे के अनुसार ‘बुद्धव घरकोंबड़ा एम’ नामक ट्वीटर यूजर के माध्यम से उन्हें यह अशोभनीय टिप्पणी भेजी गई। इस तरह की ट्रोलिंग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हैं। सोनिया जी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए मां समान ही हैं।

अशोभनीय टिप्पणी बर्दाश्त नहीं
उन्होंने कहा कि, सोनिया जी को लेकर अशोभनीय टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सदर थाने की पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Created On :   11 May 2021 7:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story