- Home
- /
- अस्पताल में मरीज भर्ती कराने के नाम...
अस्पताल में मरीज भर्ती कराने के नाम पर ठगी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अस्पताल में मरीज भर्ती कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति को ऑनलाइन 20 हजार रुपए से चूना लगाने का मामला उजागर हुआ है। आरोपी के खिलाफ नंदनवन थाने में प्रकरण दर्ज किया गया।
पीड़ित की पत्नी बीमार है
जरीपटका स्थित जगदीश अपार्टमेंट निवासी अमरेंद्र नारायणसिंह (60) की पत्नी बीमार है। वह निजी अस्पताल में भर्ती थी, लेकिन वहां उसे आराम नहीं मिल रहा था। अमरेंद्र पत्नी को किसी और निजी अस्पताल में ही भर्ती करना चाहते थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण अस्पतालों में बेड मिलना मुश्किल हो रहा था।
अस्पताल में पड़ताल करने पर हुआ खुलासा
अमरेंद्र को संदेह होने पर उसने सेवन स्टार अस्पताल में जाकर पड़ताल की, तो पता चला कि वहां राहुल नाम का कोई कर्मचारी नहीं है। मामला थाने पहुंचा। प्रकरण दर्ज किया गया है। अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है।
Created On :   8 May 2021 6:23 PM IST