- Home
- /
- दुष्कर्म के आरोपी हवलदार को मिली...
दुष्कर्म के आरोपी हवलदार को मिली जमानत

By - Bhaskar Hindi |8 Dec 2020 5:57 AM IST
दुष्कर्म के आरोपी हवलदार को मिली जमानत
डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर सत्र न्यायालय ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी पुलिस हवलदार रिजवान शेख को अग्रिम जमानत प्रदान की है। पुलिसकर्मी पर दर्ज मामले के अनुसार वर्ष 2014 में दोनों की पहचान हुई, जो बाद में प्रेम संबंधों मंे बदली। आरोपी द्वारा शादी से मुकरने पर पीड़िता ने शहर के गिट्टीखदान पुलिस ने उसके खिलाफ भादंवि की धारा 376 व अन्य के तहत मामला दर्ज किया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए हवलदार ने कोर्ट की शरण ली थी। आरोपी का एड. नवीद ओपाई ने पक्ष रखा।
Created On :   8 Dec 2020 11:25 AM IST
Next Story