- Home
- /
- नागपुर : उत्तरी हवा के चलते बढ़ी...
नागपुर : उत्तरी हवा के चलते बढ़ी ठिठुरन

By - Bhaskar Hindi |22 Nov 2022 4:23 AM IST
मौसम... नागपुर : उत्तरी हवा के चलते बढ़ी ठिठुरन
डिजिटल डेस्क, नागपुर। उत्तरी हवा के चलते न्यूनतम तापमान में कमी आई है आैर ठिठुरन बढ़ गई है। दो दिन बाद हवा की दिशा पूर्वी होने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। सोमवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले कुछ दिन से नागपुर समेत विदर्भ में ठंडी बढ़ गई है। लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हवा की गति थोड़ी धीमी हो सकती है।
Created On :   22 Nov 2022 9:53 AM IST
Next Story