- Home
- /
- मेयो-मेडिकल के निवासी डॉक्टर हड़ताल...
मेयो-मेडिकल के निवासी डॉक्टर हड़ताल पर

By - Bhaskar Hindi |7 April 2021 4:28 AM IST
मेयो-मेडिकल के निवासी डॉक्टर हड़ताल पर
डिजिटल डेस्क, नागपुर । नागपुर जिले के दो बड़े सरकारी अस्पताल मेयो और मेडिकल के निवासी डॉक्टर हड़ताल पर जा रहे हैं। इस आशय का एक पत्र महाराष्ट्र राज्य निवासी डॉक्टर्स एसोसिएशन सेंट्रल मॉर्ड ने डीएमईआर मुंबई के संचालक को दिया है। पत्र में बताया गया कि निवासी डॉक्टरों के तीन साल शिक्षा सत्र में से डेढ़ साल कोविड मरीज की सेवा करने में बीत गया है। इससे उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है। पत्र में निवासी डॉक्टर बुधवार, 7 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से हड़ताल पर जाने की सूचना दी गई है।
Created On :   7 April 2021 9:58 AM IST
Next Story