- Home
- /
- जरीपटका में आधी रात फायरिंग , युवक...
जरीपटका में आधी रात फायरिंग , युवक जख्मी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जरीपटका क्षेत्र के आहूजा नगर हुडको कॉलोनी निवासी पलाश राजू पाटील के घर पर कुछ हमलावरों ने फायरिंग कर दिया। इस फायरिंग में पलाश का छोटा भाई प्रीतेश पाटील जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि वाहन को हटाने की बात पर पलाश का मिसाल लेआउट में कुछ युवकों से रविवार रात में विवाद हुआ था। इसके बाद वे युवक पलाश का पीछा करते बाइक से उसके घर तक पहुंच आए। पलाश कार खड़ी कर अंदर जा रहा था, तभी युवक उसे गालियां देने लगे। शोरगुल सुनकर पलाश का भाई प्रीतेश मकान की पहली मंजिल से नीचे आया, तो हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दिया। घटना में वह जख्मी हो गया। हमलावरों की संख्या 10 से अधिक बताई जा रही है। हमलावर एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े बताए जा रहे हैं।
Created On :   14 Sept 2020 12:02 PM IST
Next Story












