एमआईडीसी में पत्थर से कुचलकर हत्या

nagpur in murdered by stone in midc
एमआईडीसी में पत्थर से कुचलकर हत्या
2 आरोपी गिरफ्तार एमआईडीसी में पत्थर से कुचलकर हत्या

डिजिटल डेस्क,नागपुर। एमआईडीसी क्षेत्र के एक व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संजीव कुमार उर्फ संजय रवींद्र सिंह गौर (44) के रूप में उसके भाई प्रफुल सिंह गौर ने की। संजय एक पेंट कंपनी में काम करता था।  कलमना पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। चर्चा है कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ तस्वीरें कैद हुई हैं, जो इस घटना का राज खोलेंगी।

कपड़ों से हुई पहचान : एमआईडीसी पुलिस के अनुसार एमआईजी 20 क्वार्टर नंबर 10 स्मृति नगर  वाड़ी निवासी संजय गौर का एमआईडीसी क्षेत्र के डिजिटल जोन में किया शोरूम के गोदाम के पीछे शव पाया गया। उसकी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई। घटना के बारे में मृतक के भाई प्रफुल सिंह गौर को गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे उसके मित्र प्रशांत मोहतुरे ने बताया कि किया शोरूम के गाेदाम के पीछे एक व्यक्ति की हत्या की गई है। इसके बाद प्रफुल गौर घटनास्थल पर पहुंचा। उसने मृतक के कपड़ों को देखकर उसकी पहचान अपने भाई संजय सिंह गौर के रूप में की। संजय को शराब पीने की आदत थी। घटना को बुधवार की रात अंजाम दिया गया है।  पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

मामा के घर गया था : सूत्रों के अनुसार संजय 10 नवंबर को अपने मामा के घर बालाघाट (मध्यप्रदेश) वास्तु पूजन में गया था। वह रात को घर लौटने पर अपने दोस्त संतोष गडेकर को फोन किया। उसके बाद वह संतोष और उसके दोस्त के साथ घटनास्थल से कुछ दूरी पर बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान उनके बीच अनबन हो गई। यह घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शराब स्थल से तीनों शोरूम के गोदाम के पीछे गए, लेकिन वापस दो ही लौटे। पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी की फुटेज और मृतक के मोबाइल का सीडीआर निकाली है। आखिरी कॉल संतोष के मोबाइल पर किया गया था। संतोष और उसके साथी को कलमना इलाके में पकड़ा गया। वह नशे में होने के कारण देर रात तक उनसे पूछताछ की जा रही थी। 
 

Created On :   12 Nov 2021 8:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story