- एंटीलिया केस: कार मालिक मनसुख हिरेन के मुंह में ठुंसे थे 5 रुमाल, गहराया हत्या का शक
- टीएमसी ने जारी की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट, ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ेगी
- असम: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, माजुली से लड़ेंगे CM सर्बानंद
- PM मोदी ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित
- ऋषभ पंत भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक जमाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे विकेटकीपर बने
नैवेद्यम इस्टोरिया मंगल कार्यालय 10 मार्च तक सील

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कलमना रोड स्थित नैवेद्यम इस्टोरिया मंगल कार्यालय को 10 मार्च तक सील किया गया है। यहां के कर्मचारियों की कोविड जांच कराई गई, जिसमें 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद मनपा के लकड़गंज जोन कार्यालय की टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की है।
आदिवासी छात्रावास सेंटर में जांच
सहायक आयुक्त साधना पाटील ने बताया कि मंगल कार्यालय के कर्मचारियों की अादिवासी छात्रावास सेंटर में कोविड टेस्ट कराई गई। जांच में सभी 8 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए, जिसमें रसोईघर में कार्यरत कर्मचारी भी शामिल हैं। मंगल कार्यालय परिसर को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। जोन सहायक आयुक्त साधना पाटील के मार्गदर्शन में जोनल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि भेसारे, उप-अभियंता अजय पाझारे, कनिष्ठ अभियंता जगदीश बावनकुले ने कार्रवाई को अंजाम दिया। मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. के आदेश पर शहर के सभी मंगल कार्यालयों का जांच अभियान शुरू किया गया है। जिन मंगल कार्यालयों में साेशल डिस्टेंसिंग व मास्क का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।
गलत जानकारी प्रसारित कर गुमराह करने का प्रयास कर रही मनपा
मेरे मंगल कार्यालय के 8 कर्मचारी पॉजिटिव आने की बात गलत है। इसमें केवल एक कर्मचारी हमारा है। अन्य 6 कांट्रैक्ट लेबर हैं, जो लोडिंग-अनलोडिंग का काम करते हैं। मनपा ने 8 कर्मचारी पॉजिटिव आने की बात प्रसारित कर गुमराह किया है। पांच दिन पूर्व एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दूसरे दिन निजी लैब में टेस्ट कराने पर निगेटिव रिपोर्ट आई। -श्रेयंस कामदार, संचालक, नैवेद्यम इस्टोरिया
गलत जानकारी प्रसारित कर गुमराह करने का प्रयास कर रही मनपा
मेरे मंगल कार्यालय के 8 कर्मचारी पॉजिटिव आने की बात गलत है। इसमें केवल एक कर्मचारी हमारा है। अन्य 6 कांट्रैक्ट लेबर हैं, जो लोडिंग-अनलोडिंग का काम करते हैं। मनपा ने 8 कर्मचारी पॉजिटिव आने की बात प्रसारित कर गुमराह किया है। पांच दिन पूर्व एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दूसरे दिन निजी लैब में टेस्ट कराने पर निगेटिव रिपोर्ट आई। -श्रेयंस कामदार, संचालक, नैवेद्यम इस्टोरिया
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।