किशोरी से दुष्कर्म करने वाला पुलिस की गिरफ्त में

nagpur in police arrested for raping teenager
किशोरी से दुष्कर्म करने वाला पुलिस की गिरफ्त में
नागपुर किशोरी से दुष्कर्म करने वाला पुलिस की गिरफ्त में

डिजिटल डेस्क, नागपुर। किशोरी को प्रेमजाल में फंसाने के बाद उसे शादी के सपने दिखाकर जबरन संबंध बनाने वाले आरोपी सुनील दशरथ कछवा (23) के खिलाफ कोराडी पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो व जातिसूचक गालियां देने के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। 

कई जगह ले जाकर बनाए जबरन संबंध : पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील कछवा ने पहले किशोरी से 27 फरवरी  से 24 जून 2022 के बीच जान-पहचान बढ़ाई, फिर उससे दोस्ती की। उसके बाद उसे प्रेमजाल में फंसाया। जब आरोपी को इस बात का यकीन हो गया कि, किशोरी उस पर विश्वास करने लगी है, तब सुनील उसे शादी करने के सपने दिखाने लगा। इस दौरान आरोपी ने कई बार बालिका से जबरन संबंध बनाए। कुछ समय बाद आरोपी, किशोरी से दूरी बनाने लगा, जब किशोरी उससे शादी के बारे में बातचीत करने लगी, तो  आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। आरोपी ने उसे जातिसूचक गालियां भी दीं। पीड़ित किशोरी  के परिजनों को जब आरोपी की करतूतों के बारे में पता चला, तब उन्होंने काेराडी थाने में शिकायत की। थाने के सहायक पुलिस उप-निरीक्षक बघेले ने आरोपी सुनील कछवा पर धारा  376,(2) एन, सहधारा  4,6 पोक्सो एक्ट, 3(1)(डब्ल्यू), i, ii , 3(2)(अ) 5 (व) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। कोराडी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Created On :   29 Jun 2022 7:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story