गर्भवती है नाबालिग, आरोपी गिरफ्तार

nagpur in pregnant minor, accused arrested
गर्भवती है नाबालिग, आरोपी गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म गर्भवती है नाबालिग, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  अगवा कर किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में पांचपावली थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी पानठेला चालक को गिरफ्तार किया गया है।  अदालत में पेश कर आरोपी के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

मोमिनपुरा में है ठेला
15 वर्षीय पीड़िता अकोला की है। 4 वर्ष पहले वह माता-पिता के साथ नागपुर आई है। माता-पिता मजदूरी करते हैं। किशोरी कई बार मां के साथ मोमिनपुरा में खरीदी करने के लिए गई थी। उसकी पहचान आरोपी इस्लाम खान (21), कसारपुरा, हंसापुरी निवासी से हुई। इस्लाम का मोमिनपुरा में पानठेला है। दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हुए। इसकी भनक मां को लगने पर उसने बेटी को फटकार लगाई और आरोपी से बात करने तथा मिलने से मना किया।

दिया था शादी का झांसा, पीड़िता को 4 माह का गर्भ
यह बात आरोपी को पता चला चली, तो 25 मई 2021 को शादी का झांसा देकर आरोपी ने किशोरी को अगवा किया और उससे दुष्कर्म किया। जिससे पीड़िता को चार माह का गर्भ ठहर गया। किशोरी की आयु कम होने से इस्लाम के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर रविवार की रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को अदालत ने इस्लाम को 30 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। उप-निरीक्षक श्रीनिवास दराडे मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।
 

Created On :   28 Sep 2021 9:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story