- Home
- /
- बार और सोनपापड़ी के कारखाने में...
बार और सोनपापड़ी के कारखाने में छापा
डिजिटल डेस्क, नागपुर। बार और सोनपापड़ी के कारखाने में घरेलू सिलेंडराें का इस्तेमाल हो रहा था। अपराध शाखा के यूनिट क्र.तीन की टीम ने दोनों जगहों पर छापा मारा। नंदनवन और तहसील थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी से घरेलू इस्तेमाल के सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
रमना मारोती नगर निवासी आरोपी राजू यादगिरी मंतापुरीवार 48 वर्ष है। उसका नंदनवन थाने की हद में सतपुड़ा बार एंड रेस्टोरेंट है और आराधना नगर में परमिट रूम है। अपराध शखा की टीम को गुप्त जानकारी मिली थी बार में घरेलू इस्तेमाल के सिलेंडरों का इस्तेमाल होता है, जिसके चलते शनिवार की शाम को छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान घरेलू दो सिलेंडर जब्त किए गए हैं। गाडगे नगर निवासी सुदाम निमजे (46) का तहसील थाने की हद में भानखेड़ा में श्री ओम साईं स्वीट नाम से सोनपापड़ी का कारखाना है। दोपहर में टीम ने वहां पर भी छापा मारा। वहां पर भी घरेलू इस्तेमाल के सिलेंडरों का उपयोग हो रहा था। दोनों जगहों से कुल 9 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। जांच जारी है।
Created On :   29 Nov 2021 4:25 AM GMT