लुटेरी दुल्हन प्रेमी सहित गिरफ्तार

nagpur in Robber arrested with bride lover
लुटेरी दुल्हन प्रेमी सहित गिरफ्तार
लोगों को प्रेम जाल फंसाकर ब्लैकमेलिंग लुटेरी दुल्हन प्रेमी सहित गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लुटेरी दुल्हन पुलिस के हाथ लगी। प्रेमी सहित उसे गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को अवकाशकालीन अदालत में पेश कर जरीपटका पुलिस ने उसे दो दिन के पीसीआर पर लिया है। दुष्कर्म, अनैसर्गिक कृत्य, चोरी और घरेलू हिंसा के आरोप में उसने कई लोगों को फंसाया है। ब्लैकमेल कर उन लोगों से रकम भी ऐंठी है। प्रकरण में गंभीर खुलासे होने की संभावना है। 

नाम अनेक, काम एक- बस, लोगों को लूटना
आरोपी लुटेरी दुल्हन भाविका उर्फ मेघाली मनवानी उर्फ मेघाली दिलीप तिजारे, उर्फ वासनिक उर्फ लाकड़े उर्फ गवई (35) और उसका प्रेमी मयूर राजू मोटघरे (27) दोनों जूनी मंगलवारी नागपुर निवासी हैं। मेघाली मूलत: वर्धा जिले की निवासी है। उसने प्रेम जाल में फांसकर कई लोगों से शादियां कीं। बाद में घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, दुष्कर्म, अनैसर्गिक कृत्य और चोरी के आरोपों में फंसा दिया। जरीपटका, नंदनवन, बुटीबोरी, वर्धा जिले के सेवाग्राम और पुलगांव थाने में ऐसे ही झूठे प्रकरण दर्ज कराए गए हैं। 

धमकी देने जेल तक पहुंची : कुछ महीने पहले कलमना मार्केट में कार्यरत थोक सब्जी विक्रेता महेंद्र रमेशलाल मनवानी (32) हुडको कालोनी जरीपटका निवासी भी मेघाली के प्रेम जाल में फंस गया। बाद में मेघाली ने दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर महेंद्र से शादी कर ली, जबकि महेंद्र और मेघाली पहले से ही शादी-शुदा हैं। दबाव में आकर महेंद्र ने मेघाली से शादी की। बाद में मेघाली ने दहेज प्रताड़ना, अनैसर्गिक कृत्य और मारपीट करने का मामला महेंद्र और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दर्ज करा दिया। महेंद्र को िगरफ्तार कर जेल भेजा गया। शातिर दिमाग मेघाली जेल तक जा पहुंची और महेंद्र को यह कहकर धमकाया कि उसे चार लाख रुपए नहीं िमले तो वह उसकी जमानत नहीं होने देगी। इसके लिए महेंद्र को अपने पिता से रकम मांगने के लिए कहा। मेघाली की दहशत में आकर महेंद्र से उसे किस्तों में 2 लाख 10 हजार रुपए दिए। 

पुलिस को आपबीती बताई
जेल से बाहर आने के बाद महेंद्र ने जरीपटका थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संतोष बकाल को आप-बीती बताई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने मंगलवार की सुबह मेघाली और मयूर को िगरफ्तार कर लिया। उसे अवकाशकालीन अदालत में पेश कर दो दिन के पीसीआर पर लिया है।  डीसीपी चिन्मय पंडित, एसीपी संतोष खांडेकर, वरिष्ठ निरीक्षक संतोष बकाल के मार्गदर्शन में सहायक निरीक्षक राजकुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विद्या काले आदि ने कार्रवाई की। 

कई लोगों का घर तोड़ चुकी है
मेघाली अभी तक कई लोगों का बसा-बसाया घर तोड़ चुकी है। प्रेमी मयूर के खिलाफ भी उसने प्रकरण दर्ज कराया था, लेकिन बाद में दोनों एक हो गए और ठगी करने लगे। 

दो ‘पतियों’ के साथ रह रही थी 
मेघाली ने प्रेमी मयूर के साथ भी शादी की है। इधर, महेंद्र से शादी कर वह  वर्तमान में उसके साथ रह रही थी। मयूर को साथ में रखने के लिए उसने महेंद्र पर दबाव भी बनाया  था। 
 

Created On :   4 May 2022 10:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story